रायपुर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बने योगेश अग्रवाल
23-Jul-2021 5:46 PM
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बने योगेश अग्रवाल

रायपुर, 23 जुलाई। योगेश अग्रवाल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छत्तीसगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मंडल तमाम पदाधिकारियों की सहमति के बाद की है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर संगठन को और मज़बूत, व्यापक, गतिशील बनाने के लिए यह जिम्मेदारी योगेश को सौंपी है।

 

श्री गर्ग ने इस दौरान मंडल में मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके व्यक्तिगत और संगठन के सामूहिक प्रयासों से पुरे छत्तीसगढ़ के साथ देश के उद्यमी और व्यापारियों के हित की रक्षा और सुरक्षा होगी। इसमें आपकी सहभागिता और आगामी संगठनात्मक कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे, यहीं कामना है।

योगेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स में भी कार्यकारी अध्यक्ष और चेयरमेन जैसे पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने पिछले डेढ़ दशक से भी ज़्यादा योगेश ने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। साथ ही अग्रवाल समाज के युवा विंग में 7 वर्षों से बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष काम किया है।

श्री अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, राष्ट्रीय चेयरमैन बालकृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जगदीश बेरीवाल समेत संगठन के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि व्यापार और व्यापारियों के हित में पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से मैं संघर्ष करता रहा हूं, शायद यही वज़ह है के एक राष्ट्रीय संगठन में मुझे पुरे सूबे की जिम्मेदारी दी गई है। व्यापारी हित में किए जाने वाले हर संभव प्रयास जिससे व्यापार और कारोबारी के साथ सभी का हित हो इस उद्देश्य को लेकर आगे भी काम करता रहूँगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news