महासमुन्द
महासमुंद, 23 जुलाई। अज्ञात चोरों ने इस बार नगर सैनिक के घर को निशाना बनाते हुए नगदी रकम सहित लाखों रुपए के जेवरात को चोरी कर लिया है। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाते हुए घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। आरोपियों का कुछ सुराग नहीं मिला है। वारदात 13 से 16 जुलाई के बीच दिया है। मामला सरायपाली का है। आसपास पतासाजी के बाद नगर सैनिक ने बुधवार शाम को सरायपाली थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि शहर के वार्ड 10 निवासी नगर सैनिक अर्जुन पटेल के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके यहां से 11 तोला सोना कीमती 2 लाख 60 व नगदी 40 हजार को चोरी कर ले गया है। मालूम हो कि जिले में चोरी की लगातार घटनाएं हो रही है। आए दिन किसी न किसी थानों में चोरी के अपराध दर्ज हो रही है। पुलिस ऐसे मामलों के आरोपी को पकडऩे में भी असफल साबित हो रही है। सप्ताहभर पहले खल्लारी मेन रोड स्थित चार दुकानों में एक साथ चोरी हुई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी अर्जुन पटेल 13 जुलाई से 16 जुलाई तक परिवारिक कार्य के लिए परिवार सहित अपने गृहग्राम सिरसा गया था। आया तो चोरी हो चुकी थी। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया था। मुख्य द्वार व आलमारी का ताला तोड़ चोरी की।मालूम हो कि जिले के थाना वा चौकियों में एक से 22 जुलाई तक 16 चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अब तक दो प्ररकणों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शेष प्रकरणों के आरोपी खुले आम घूम रहे हैं।