बलौदा बाजार

सिंघम फ्यूल्स का गौरीशंकर के हाथों शुरू
23-Jul-2021 6:39 PM
सिंघम फ्यूल्स का गौरीशंकर के हाथों शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 23 जुलाई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने आज खरतोरा रोड लवन में जवेद्र सिंघम, चूड़ामणि सिंघम, सावित्री सिंघम पार्षद के नवीन प्रतिष्ठान सिंघम फ्यूल्स का पूजा अर्चना एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया, तथा सिंघम परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए नवीन प्रतिष्ठान के प्रगति उन्नति एवं सफलता की कामना की। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसू लाल धुरंधर, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष मीना, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, जवेंद्र सिंघम, विजय केसरवानी, डोमन वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, भोलाराम डहरिया, दुर्गा पटेल, शशि शुक्ला, दुर्गेश बाजपेई, प्रशांत यादव, डॉ.रामकुमार साहू, फुलसाय साहू सहित भारी संख्या में नागरिक गण भाजपा कार्यकर्ता गण एवं महिलाएं उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news