कोरिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 23 जुलाई। चिरमिरी के गोदरीपारा में स्थित संयुक्त कोर्ट परिसर में अधिवक्ता संघ चिरमिरी का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ता राकेश तिवारी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर प्रवासी गौड़, सचिव मनोज कुमार, सहसचिव इमरान, लाइब्रेरियन रविशंकर रवि, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव उत्तम कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष के पद पर समर सिंह को चुना गया।
उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता संघ चिरिमिरी के चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष के साथ ही सह सचिव, लाइब्रेरियन एवं संस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव के पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जबकि सचिव पद के लिए मनोज कुमार के साथ राम नरेश राय व राजेन्द्र नामदेव ने अपना दावा किया था, जिसमें मतदान के बाद मनोज कुमार विजयी हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवासी गौड़ के साथ समुद्र राज ने दावा किया था, जिसमें मतदान के बाद प्रवासी गौड़ विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर समर सिंह के साथ उमेश कुमार ने दावा किया था। मतदान में दोनों को 42- 42 मत मिले। जिसके बाद टॉस किया गया जिसमें समर सिंह विजयी घोषित किये गए।