बस्तर

विश्व पटल पर आज मजबूत राष्ट्र है भारत-किरण देव
23-Jul-2021 8:34 PM
विश्व पटल पर आज मजबूत राष्ट्र है भारत-किरण देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने निरंतर ई चिंतिन शिविर का आयोजन कर रही है। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने ई चिंतन सत्र में भारत की विदेश नीति व उपलब्धियों पर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वर्चुअल चिंतन शिविर में श्री देव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिये उसकी विदेश नीति अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विश्व के मानचित्र में अपने देश को सर्वोच्च स्थान पर बैठाना ही विदेश नीति है। बीते सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सफल विदेश नीति का ही कमाल है कि विश्व में भारत की पहचान मज़बूत,आत्मनिर्भर व शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित हुई है,जबकि कांग्रेस के सत्तर साल के लंबे शासन में संपूर्ण विश्व भारत को कमजोर व गरीब देश के रुप में ही देखता था।

श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार सात देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था,जो हमारी विदेश नीति का ही हिस्सा है। कुशल विदेश नीति के तहत प्रधानमंत्री मोदी लगातार अन्य देशों का दौरा करता रहे,उस पर विपक्ष ओछी राजनीति करता रहा लेकिन उस दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि विश्व के बड़े देश हमारे मित्र है और भारत की तरफ आज कोई आँख नहीं उठा सकता।

किरणदेव ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत ने अपने यहाँ निर्मित वैक्सीन अन्य देशों को भेजी थी,जिसके परिणाम स्वरुप कोरोना की दूसरी भयावह लहर में संकट से जूझ रहे भारत की मदद करने दूसरे देशों ने हाथ बढाय़े थे,यह सफल विदेश नीति है।विश्व का लगभग हर देश आज भारत से मित्रता रखना चाहता है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे बेहतर विदेश नीति से भारत का स्थान ऊँचा हुआ है।

ई चिंतन सत्र में आरंभ में भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने श्री देव का जीवन परिचय बताया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन वेद प्रकाश पांडे ने किया।

ई चिंतन प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रुप से भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप,प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप,जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा,डॉ.सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छूराम कश्यप,विद्याशरण तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पांडे,श्रीनिवास मिश्रा,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,सुरेश गुप्ता,संजय पांडे,आलोक अवस्थी,अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,प्रवीण सांखला,बाबुल नाग,बी जयराम,दिनेश केजी,आईटी सेल जिला संयोजक आशु आचार्य आदि सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news