गरियाबंद

नगर में विकास की गति नहीं थमेगी- धनेन्द्र
24-Jul-2021 5:54 PM
नगर में विकास की गति नहीं थमेगी- धनेन्द्र

विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जुलाई।
  विधायक धनेन्द्र साहू ने शुक्रवार को नगर के वार्ड क्र 4 में अधोसरंचना मद से लगभग 1 करोड़ 50 लाख की राशि से निर्मित होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, वार्ड पार्षद व सभापति संध्या राव भी उपस्थित थे। 

निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक धनेंद्र साहू व पालिका अध्यक्ष मध्यानी ने नारियल तोडक़र व जमीन पर गैती चलाकर किया। उक्त निर्माण कार्य में 15 लाख की लागत से समरसता भवन, आरसीसी नाली, सीसी रोड व डामरीकृत रोड सहित अन्य विकास कार्य किया जाएगा। 

इस अवसर पर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि कोरोना काल में वित्तीय तकलीफों के बावजूद भी नगर में लगातार विकास कार्य हो रहे हंै। नगर में अनेकों विकास कार्य प्रगति पर हंै। श्री साहू ने कहा कि आने वाले समय में भी यह विकास की गति नहीं थमेगी। विकास कार्यों के लिए जितना होगा, करेंगे। 

पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि उक्त सामुदायिक भवन के निर्माण से वार्ड के लोगों को शादी विवाह, सुख-दु:ख के कार्यों को करने में सहायता मिलेगी।  भवन वार्ड 3 व 4 दोनों वार्डों के लागों के लिए काम आएगा। जल्द ही यह बनकर तैयार होगा और वार्डवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। 

इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री मध्यानी ने विधायक धनेंद्र साहू के सहयोग से नवापारा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। वार्ड पार्षद व सभापति संध्या राव ने अपने वार्ड में विकास कार्यों की भूमिपूजन के लिये विधायक धनेंद्र साहू सहित पालिका अध्यक्ष मध्यानी का आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मेरी लक्ष्य वार्ड में मूलभूत समस्याओं से लडऩे और विकास कार्यों को गति देना हैं। वार्ड के लोगों ने जिस विश्वास से उन्हें चुनकर भेजा है उन पर वे हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका सभापति संध्या राव, अनूप खरे, अजय साहू, पार्षद हेमंत साहनी, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, एल्डरमेन शाहिद रजा, रामा यादव, स्वर्णजीत कौर, दीपाली राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन लोकिन साहू, रुमेश्वरी फागुराम देवांगन, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, महामंत्री राजा चावला, रामरतन निषाद, सौरभ सोनी, अनुभव जैन, टिकेश्वर गिलहरे, रामकुमार शर्मा, अहमद रिजवी, विनोद कंडरा, भोला साहू, बीरबल राजपूत, संतोष साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news