गरियाबंद

अजा मोर्चा को मजबूत व भाजपा के पक्ष में वोट आंकड़े बढ़ाने दिए टिप्स
24-Jul-2021 6:11 PM
अजा मोर्चा को मजबूत व भाजपा के पक्ष में वोट आंकड़े बढ़ाने दिए टिप्स


छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जुलाई।
भाजपा खोरपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के मार्गदर्शन में मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत एवं भाजपा के पक्ष में वोट आंकड़ों को बढ़ाने के लिए मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलीराम सांडे ने कहा कि 15 साल के भाजपा कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज को एक नई दिशा एवं विकास के भरपूर अवसर मिला। मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ विभिन्न अपराध एवं भेदभाव में अत्यधिक बढ़ोतरी हुआ है। रायपुर जिला ग्रामीण मोर्चा की सह प्रभारी अरविंद्र पहरे ने बूथ स्तर तक जाकर समाज के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर समाज को संरक्षित करने की बात कही। 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं रायपुर जिला ग्रामीण प्रचार सहप्रमुख नेहरूलाल साहू ने की। श्री साहू ने कांग्रेस सरकार की अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोष प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक राघवेंद्र साहू, भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, अजा मोर्चा के जिला महामंत्री लौटन गिलहरे, मंत्री बीआर कुर्रे, उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, चंद्रकांत सोनकर, कृष्णकांत नामदेव, सरपंच भटगां अरुण हरबंस, सागर बारले, अजा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश बंजारे, महामंत्री अजय गायकवाड, राजेश बया, दुष्यंत पटेल, ओमप्रकाश बंजारे, संतराम कोशरीया, हीरालाल कोसरिया आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news