महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जुलाई। नवविवाहिता को गला दबाकर मार डालने का मामला सामने आया है। हत्या उसी के पति ने की। पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा का है। पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हो गया।
घटनाक्रम अनुसार भालूपतेरा बसना निवासी राधेश्याम नायक (22) ने अपनी पत्नी सुशीला नायक (केकैयी) की गला दबाकर हत्या की थी। मृतका का मायका ग्राम अकोरी बसना है। फरवरी 2020 में उसका विवाह भालूपतेरा के 22 वर्षीय राधेश्याम नायक के साथ हुआ था। आरोपी का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। यह बात पत्नी जानती थी। इसके कारण दोनों में आए दिन विवाद होता था, इसीलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटा दिया।
घटना के दिन भी विवाद हुआ। घर में कोई नहीं था। पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। अपराध छुपाने फ ांसी पर टांग दिया। परिजनों ने भी इसे आत्महत्या मान लिया। पुलिस को मृतका के दाहिने हाथ की कलाई में कट का निशान मिला, जो वारदात के समय अपने आप को बचाने के दौरान आया था। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक ने नवविवाहिता की मौत गला दबाने व श्वास गति रुकने से मृत्यु होना लेख किया है।