राजनांदगांव

व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने संजय
24-Jul-2021 7:19 PM
व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने संजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबागढ़ चौकी, 24 जुलाई।
एक दशक के लंबे अंतराल के बाद नगर के व्यापारी संघ का पुनर्गठन किया गया। मंगलवार को व्यापारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव भारी गहमा-गहमी के मध्य संपन्न हुआ।

स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में हुए निर्वाचन में नगर के सभी व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों ने भाग लिया। एक घंटे तक विभिन्न पदों के लिए हुए प्रत्यक्ष निर्वाचन में आटोमोबाइल व्यवसाय से संबद्ध रखने वाले नगर के प्रमुख व्यवसायी संजय लाटा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि संघ का उपाध्यक्ष ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े पूर्व पार्षद पवन गुप्ता तथा सचिव पद की जवाबदारी नगर के प्रमुख किराना व्यवसायी शैलेष बंटी खंडेलवाल व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किराना व्यवसायी ललित नाहटा को दी गई है।

कार्यकारिणी में संघ ने नगर के सभी प्रमुख व्यापारियों को शामिल किया है। जानकारी दी गई कि पुनर्गठित व्यापारी संघ की जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जाएगा। इसके बाद नगर के व्यापार व व्यवसाय को मजबूत करने तथा व्यापारियों में एकता बनाए रखने के लिए संघ की बैठक व सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। व्यापारी संघ की नई टीम को स्थानीय विधायक छन्नी साहू व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी सहित नगर के व्यापारियों ने बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news