महासमुन्द

निगम-मंडल में महासमुंद जिले से शामिल नेताओं को दी बधाई
24-Jul-2021 8:00 PM
निगम-मंडल में महासमुंद जिले से शामिल नेताओं को दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम मण्डल में महासमुंद जिले से शामिल किये गये नेताओं को बधाई दी है।

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर को छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का अध्यक्ष, खल्लारी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता महेंद्र चंद्राकर को कृषक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावटे को महिला आयोग का सदस्य, सरायपाली के कांग्रेस नेता आर एन आदित्य को मछुआ कल्याण बोर्ड का सदस्य बनने पर बधाईयां दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, सह प्रभारी चंदन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बधाई देने वालो में बीज निगम के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, अध्यक्ष महिला नागरिक बैंक अरूणा शुक्ला, उपाध्यक्ष महिला नागरिक बैंक सती साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चन्द्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला उपाध्यक्ष हुलास गिरि गोस्वामी, ब्रिजेन बंजारे, तारा चंद्राकर, राशि महिलांग, ममता चंद्राकर, एल्डरमैन योजना सिंह, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, तुलसी साहू, सुनिल चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, अनवर हुसैन, जावेद चौहान, पूर्व पार्षद राजू साहू, आदि शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news