बस्तर

कांग्रेस सरकार की नाकामी व स्थानीय मुद्दों पर आवाज बुलंद करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
24-Jul-2021 8:52 PM
कांग्रेस सरकार की नाकामी व स्थानीय मुद्दों पर आवाज बुलंद करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 24 जुलाई। चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। कार्यकर्ताओं को संगठित करने व मैदानी स्तर पर कार्य करने भाजपा संगठन लगातार अपने कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रहा है। आज भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर मण्डल कार्यसमिति की बैठक आहुत की गयी, जिसमें पार्टी के आला नेता शामिल हुये, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पकड़ बनाने व जनता से जुडऩे का आह्वान किया। वहीं गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बैठक में आमंत्रित गुरूजनों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 15 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

करीब 3 घण्टे चली कार्यसमिति की बैठक को भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, डॉ.सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डे, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी से अपने क्षेत्रों में कार्य करे। कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों को भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाए। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ी समस्याओं व स्थानीय मुद्दों को उठाने पर जोर दिया। साथ ही बूथ स्तर पर व्यापक तैयारियां करने की सलाह भी दी।

बैठक में वरिष्ठ शिक्षक अब्दुल सत्तार, अनिल शुक्ला, के.के. द्विवेदी, भरतलाल गुप्ता, सुनील कुमार श्रीवास्तव का सम्मान पार्टी के नेताओं ने किया। भाजपा में नव प्रवेशी सदस्यों में प्रफुल्ल पानीग्राही, अनिल मालवीय, निर्मल जॉन, विपिन जोबनपुत्र, जोगेन्द्र मोहला, एल. गुप्तेश्वर राव सोनी, श्याम पंजीयार, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मुकेश ठाकुर, गजेन्द्र प्रताप सिंह, नीरज उस्तान, सोमेश नाग, विशाल नाग, सुब्रत बराल, मोहन सिंह कामरा का भी पुषपहार से संगठन के नेताओं ने स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन मनोहरदत्त तिवारी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, लच्छूराम कश्यप, श्रीधर ओझा, वेद्रप्रकाश पाण्डे, नरसिंह राव, आर्येन्द्र सिंह आर्य, दीप्ति पाण्डे, राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव,आलोक अवस्थी,रामकुमारी यादव, राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, शशिनाथ पाठक, अभय दीक्षित, रोशन झा, राजपाल कसेर, धनसिंह नायक, दिगम्बर राव, मोतीराम बघेल, निर्मल पाणीग्राही, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, प्रकाश झा, महेश्वरी ठाकुर, गीता नाग, कौशिक शुक्ला, संतोष बाजपेयी, मायारानी बरई, शशि नाग, ममता राणा, विक्की साहू, अतुल सिम्हा, शैलेश श्रीवास्तव, गणेश काले, रूपेश जैन, संतोष त्रिपाठी, खेमसिंह देवागंन, राजेश श्रीवास्तव, श्रेयांश जैन, श्रीश मिश्रा, विनय राजू, अनिमेष चैहान, सतीश बाजपेयी, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, सुरेश कश्यप आदि सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news