बस्तर

केंद्रीय मंत्री का बयान कुंठित व संकीर्ण मानसिकता का परिचायक- राजीव शर्मा
24-Jul-2021 8:59 PM
केंद्रीय मंत्री का बयान कुंठित व संकीर्ण मानसिकता का परिचायक- राजीव शर्मा

जगदलपुर, 24 जुलाई। देशभर के किसान विगत कई महीनों से काले कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों को लेकर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जो अमर्यादित भाषाओं का उल्लेख किया, वह देश के 80 करोड़ किसानों का अपमान है। उक्त कथन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यक्त किये।

 उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि भाजपा के नेता मंत्री इस तरह की बयानबाजी करके देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं। यह देश का दुर्भाग्य है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेता मंत्री देश के अन्नदाता को मवाली और अपराधियों जैसे भाषाओं का इस्तेमाल कर देश के किसानों को इन नामों से मुखातिब करना अशोभनीय व निंदनीय है। लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर न्याय करना छोड़ भाजपा के मंत्री नेता उनके जख्मों पर नमक लगाने का कार्य कर रहे हैं, जो न्यायोचित नहीं है ।

 श्री शर्मा ने कहा कि विदेश राज्य मंत्री लेखी ने जो कहा, वह अत्यधिक पीड़ादायक व शर्मनाक है। किसान अपनी जायज मांगों का ध्यानाकर्षण कराने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन पर इस तरह की बयानबाजी एक महिला नेत्री को शोभा नहीं देती। उनके लिए कुछ करने की जरूरत है सबसे पहले अपने आलाकमान के सामने उनकी जायज मांगों को रखने का साहस दिखाएं। विडंबना यह है कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है। गरीब, मजदूर, किसान सहित निम्न मध्यम वर्ग के लोग वैसे ही महंगाई और मूल्य वृद्धि की मार झेल रहे हैं। मोदी सरकार की महंगाई तथा किसानों के काले कानून पर बहस अवश्य होनी चाहिए।

भाजपा के लोग इस बहस से बचने के लिए नया-नया प्रोपोगन्डा करके अन्नदाताओं की मांगों को और उलझाने व भटकाने का काम कर रही है। अपनी दमनकारी  नीतियों के आधार पर भाजपा की सरकार इस तरह के काले कानून को जबरन किसी के ऊपर थोप नहीं सकती। यह देश युग युग से किसानों का रहा है। गांधी, नेहरू और इंदिरा के देश में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित हर कार्यकता हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news