बिलासपुर

बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला, दो के खिलाफ एफ आई आर राजनीतिक विद्वेष का आरोप लगाया विधायक ने
25-Jul-2021 10:43 AM
बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला, दो के खिलाफ एफ आई आर  राजनीतिक विद्वेष का आरोप लगाया विधायक ने

अंबिकापुर 25 जुलाई रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर कल रात कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर फॉलो गाड़ी के सामने गिरा। और आरोपियों की तलाश की जा रही है घटना में विधायक पूरी तरह सुरक्षित है। कोतवाली थाने में 2 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शनिवार को विधायक बृहस्पति सिंह अंबिकापुर के प्रवास पर थे शाम को वह रामानुजगंज वापस लौट रहे थे, इसी दौरान लरंग साय चौराहे पर किसी ने उनके काफिले पर पत्थर फेंका। पत्थर फेंकने के बाद कुछ लोगों ने काफिले का पीछा किया और फॉलो में शामिल गाड़ी को रोककर जवानों से दुर्व्यवहार किया।

पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक अमित कांबले सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विधायक के काफिले के जवान सुदर्शन सिंह की शिकायत पर सचिन सिंह देव और धन्नो उरांव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विधायक बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक विद्वेष की वजह से उन पर हमला किया गया है। पिछले दिनों उन्होंने अंबिकापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा की थी और उनके कामकाज को बेहतर बताया था। उन पर हमले का यही कारण हो सकता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news