महासमुन्द

गौठानों में वर्मी टैंक का कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा कर लिया जाएं, कलेक्टर ने की किसानी गतिविधियों की समीक्षा
25-Jul-2021 5:59 PM
गौठानों में वर्मी टैंक का कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा कर लिया जाएं, कलेक्टर ने की किसानी गतिविधियों की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि कृषि से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारी कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। कलेक्टर ने शासन की नवीन योजना मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने पर बल दिया। उन्होंने इस योजना का व्यापक प्रचार.प्रसार करने कहा। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, सहकारिता नोडल अधिकारी केएल नायक, सहायक संचालक कृषि यूएस तोमर, कृषि विज्ञानी डा.एसके वर्मा सहित पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने गोधन योजना सक्रिय गौठानों की समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि जिन गौठानों में प्रगतिरत् वर्मी टैंक हैं, उनका कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा कर लिया जाएं। इसके साथ ही गौठानों में प्रारंभ कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान में राशि भुगतान की भी जानकारी ली। वे गौठानों में मवेशियों के लिए संग्रहित पैरा की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने रोका.छेका कार्यक्रम के तहत् चारागाह एवं वृक्षारोपण करनेे को कहा। कलेक्टर ने गौठान में स्वीकृत नर्सरी के प्रगति के बारें में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कोविड.19 नियंत्रण हेतु जनपद द्वारा की जाने वाली सामग्री क्रय के बारें में भी पूछा।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राज्य शासन के फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ कृषकों को ज्यादा से ज्यादा मिलें, यह राज्य सरकार की मंशा है। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे भी कृषि विभागीय योजनाओं की गतिविधियों में हिस्सा लें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसानों से लगातार सम्पर्क में रहकर शासन की नवीनतम योजनाएं बताएं और लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कृषि अधिकारियों से कहा कि वे खाद.बीज एवं दवा विक्रेताओं की लगातार जॉच करते रहें। विक्रेताओं द्वारा अधिक मूल्य पर कृषि सामग्री बेचनें पर जरूरी कार्रवाई करें। उन्होंने कृषि विभाग के मैदानी अमलें से योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर से बेहतर काम करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने जिले में संचालित गौठानों और उसमें की जा रही आजीविका संबंधी गतिविधियों के बारें में जानकारी दी। श्री छिकारा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में 1369 वर्मी टांका है। जिनमें 1112 वर्मी टांके भरें हुए है। वहीं शहरी क्षेत्र में 1897 वर्मी टांकों में से 1605 वर्मी टांके भरें हुए है। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया जा रहा है।  

कलेक्टर डोमन सिंह ने पशु चिकित्सा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से अब तक प्राप्त नेपियर ग्रास रूट और प्राप्त होने वाली नेपियर ग्रास के लिए गौठानों एवं चारागाहों में जमीन की पहले से तैयारी करके रखें। 

उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र में स्थित कांजी हाऊस में पर्याप्त उपलब्ध जमीन है तो वहां भी नेपियर ग्रास लगायी जा सकती है। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गौठानों में वर्मी टैंकए वर्मी टांका के अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद के विक्रय की जानकारी भी ली।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news