गरियाबंद

माटी कला बोर्ड सदस्य कृष्णा चक्रधारी ने संभाला पदभार
25-Jul-2021 7:38 PM
माटी कला बोर्ड सदस्य कृष्णा चक्रधारी ने संभाला पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 जुलाई।
छत्तीसगढ़ माटी कला एवं हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी एवं नवापारा शहर से 5 किमी दूर नवागांव निवासी कृष्णा चक्रधारी ने सदस्य के रूप में बोर्ड मुख्यालय रायपुर में उपस्थित होकर पदभार ग्रहण किया।

माटी कला बोर्ड के नए अध्यक्ष सहित सभी 6 सदस्यों के पदभार ग्रहण के दौरान उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रदेश पदाधिकारियों सहित बोर्ड मुख्यालय के प्रमुख संचालक उपस्थित रहे। समाज के जिला अध्यक्ष कोमल चक्रधारी, लखन लाल चक्रधारी महामंत्री, उपाध्यक्ष दउवा राम चक्रधारी, प्रदेश अध्यक्ष बलीराम प्रजापति, नंदकुमार चक्रधारी, अश्वनी चक्रधारी, यशवंत चक्रधारी, प्रेम लाल चक्रधारी, सारिका मेहर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रजापति , जिला अध्यक्ष दुर्ग, उत्तम प्रजापति सहित समाज के प्रदेश के सभी जिला एवं राज प्रमुख उपस्थित थे।  

पदभार ग्रहण करने के पश्चात् ग्राम वापसी पर गांव के सभी प्रमुख सियान एवं समाज प्रमुखों ने कृष्णा चक्रधारी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news