सूरजपुर

राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेन्द्र
25-Jul-2021 11:07 PM
राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश  अध्यक्ष बने राजेन्द्र

बिश्रामपुर, 25 जुलाई । राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की बीते दिनों हुई वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने 10 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अनुशंसा पर छ. ग. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पासवान को नियुक्त किया गया है।  राजेंद्र पासवान शुरू से ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। कई वर्षो तक शिक्षक के रूप में कार्य करने के साथ ही साथ राजनैतिक , सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढक़र शामिल होने और अपनी साफ - सुथरी छवि के कारण राजेंद्र पासवान जनमानस में काफी लोकप्रिय हैं। इसके पूर्व शा. उ. मा. विद्यालय विश्रामपुर के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और नगर पंचायत के जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

इन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के सभी सदस्यों और जनमानस हर्ष व्याप्त है

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news