बलौदा बाजार

कुराश महासंघ के आदित्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में
25-Jul-2021 11:16 PM
 कुराश महासंघ के आदित्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 25 जुलाई। भारतीय कुराश महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य सिंह ठाकुर निर्वाचित हुय। अहमदाबाद (गुजरात) मे आयोजित विशेष वार्षिक आमसभा में चुनाव हुआ।

कुराश खेल एशियाई खेलों में सम्मिलित खेल है। आदित्य पहले भी वल्र्ड जूनियर कुराश चौंपियनशिप एवं सीनियर एशियन कुराश चौंपियनशिप में बतौर कोच एवं मैनेजर की भूमिका निभा चुके है। वतर्मान में आदित्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव भी है इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। कुराश खेल प्रशासक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य निर्वाचित किया गया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जी एस बॉम्बरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सदस्यगण, जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष धीरज बाजपाई, जिला ओलिंपिक संघ के सचिव हर्दानन्द साहू, इंद्रजीत पाध्ये, समस्त जिला खेल संघ जिला, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाडियो ने शुभकामनाये दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news