दुर्ग
भिलाई, 26 जुलाई। दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहुचर्चित नेवई गोलाकांड मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मुकुल सोना के दो साथियों पर भी आरोप है कि उन्होंने हिस्ट्रीशीटर बृजेश राय पर गोलियाँ चलाईं।
ज्ञात हो कि पुलिस पिछले पांच जुलाई की रात से मुकुल सोना, नागेंद्र सिंह और मुकेश की खोजबीन कर रही है। तीनों पर आरोप है कि तीनों ने हिस्ट्रीशीटर बृजेश उर्फ पिंकी राय पर गोलियाँ चलाईं थीं। पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों ने इस घटना के पांच दिन बाद 10 जुलाई को नेवई भाठा में हवाई फ़ायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में भी मुकेश सोना नागेंद्र सिंह और मुकेश की संलिप्तता पुलिस ने पाई।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने प्रमुख आरोपी मुकुल सोना को पकड़ लिया है, शेष फऱार दो आरोपियों की भी तेज़ी से तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।