राजनांदगांव

मंत्री अकबर ने किया पेट्रोल पंप का शुभारंभ
26-Jul-2021 8:05 PM
 मंत्री अकबर ने किया पेट्रोल पंप का शुभारंभ

राजनांदगांव, 26 जुलाई। भारत हाईवेज सर्विसेस कंपनी (भारत ग्रुप) द्वारा 24 जुलाई को फरहद चौक के पास नए इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन प्रदेश के वन मंत्री मो. अकबर ने फीता काटकर किया। समारोह के पहले मो. अकबर का भव्य स्वागत किया गया। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि भारत ग्रुप 1989 से लगातार सेवा करते आ रहा है। इस ग्रुप ने पेट्रोल पंप के प्रति जो रूचि दिखाई है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

श्री अकबर ने अपने उद्बोधन में भारत ग्रुप के संचालक रईस अहमद शकील को बधाई देते उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। मंत्री अकबर भी भारत ग्रुप द्वारा पेट्रोल पंप के प्रति दिखाई जा रही रूचि देख काफी गदगद हुए और आने वाले समय में कंपनी द्वारा नए पेट्रोप पंप के शुभारंभ में आने की भी बात कही। कार्यक्रम का संचालन सुदेश देशमुख एवं आभार प्रदर्शन रईस अहमद शकील ने किया। समारोह में खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह, नवाज खान, महापौर हेमा देशमुख, संतोष कुमार, सौरभ पुजारी, उद्योगपति बहादुर अली, इमरान मेमन, धनेश पाटिला, मन्ना यादव, विवेक वासनिक, श्रीकिशन खंडेलवाल, रवि कुमार सिंह, पदम कोठारी, निखिल द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news