बलौदा बाजार

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
27-Jul-2021 8:27 PM
प्रदेश सरकार के खिलाफ  भाजपा का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 27 जुलाई।
कृषि उपज मंडी के सामने भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के किसान नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल व भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। किसान मोर्चा के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष मंनिदर सिंह गुम्बर ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये वक्ता पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और कांग्रेस सरकार ऑनलाइन पोर्टल में गलत जानकारी देकर किसानों के नाम से खाद बेचकर भ्रष्टाचार कर रही है अब होगा न्याय का नारा लगाने वाले, किसानों के साथ अन्याय कर रहें हैं आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक किसान शासन की कुनीति से परेशान है अपने अधिकार के लिए सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहें है लेकिन उनकी चीख पुकार सरकार तक नहीं पहुँच रही अवधेश चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल पूर्ण रूप से विफल है, उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी, वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय, पुर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अश्वनी शर्मा, आंनद यादव, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु, जिला मंत्री महाबल बघेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह चौहान, आशीष जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल, मोहन बांधे, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मार्कण्डेय, उमा शंकर वर्मा, परस देवांगन, डब्लू ठाकुर, केजू राम बघेल, सूर्यकांत ताम्रकार, गोपाल देवांगन, योगेश अंनत, धनी राम साहू, देवक साहू, मथुरा यदु, मालिक राम साहू, पवन वर्मा, आशीष पुरोहित, गोलू देवांगन, आशीष टोडर, सतीश सोनी, नीरा साहू, सूर्यकांती योगी, चंद्रकला सहाय, राहुल ठाकुर, आरिफ खान, सलीम खान, प्यारे रजक, राम साहू, चंद्र प्रकाश साहू, सुरेश मिश्रा, नारायण साहू, हारून, गोवर्धन डहरिया, धन्नू यादव, गोपी ध्रुव, पिंटू लहरे, अविनाश शर्मा, शुभम राजपूत, छोटू यादव, टैबू देवांगन, अजित निषाद, नंदकिशोर अग्रवाल, राजा कामनानी, धनेश मंधान, प्रकाश दुलानी, टिक्की वर्मा, विजय वर्मा, लक्ष्मीकांत टंडन, सतीश साहू, रवि वर्मा, मनीष मिश्रा, संजय ठाकुर, विजय यादव, देवेन्द्र साहू, गोलू अवस्थी, धीरज जैन, हर्ष तिवारी, रितेश श्रीवास्तव, गोविंद वर्मा, आत्मानन्द साहू, युगल साहू एवं पवन साहू सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news