बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 27 जुलाई। तहसील साहू समाज तरेगा राज ने देवरी में बैठक आयोजित कर कोविड अस्पताल के डॉक्टर शैलेन्द्र साहू को श्रद्धांजलि दी।
चैतराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने कहा कि कोविड की चल रही लड़ाई के बीच समाज ने एक योग्य डॉक्टर को खो दिया है। डॉ साहू अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित एवं व्यवहार कुशल चिकित्सक थे दिन रात अस्पताल में सेवा देकर हजारों मरीजों को मौत के मुंह से निकाला उनका असामयिक निधन समाज सहित क्षेत्र के लिये अपूरणीय क्षति है।
वीणा साहू तहसील उपाध्यक्ष ने डॉ. शैलेन्द्र साहू के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। कार्यक्रम मे राजाराम साहू तरेंगा परिक्षेत्र अध्यक्ष-तिहारू राम साहू, मोपर परिक्षेत्र अध्यक्ष सहदेव साहू, मोपका परिक्षेत्र अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, सिंगारपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष राम सागर साहू, नगर साहू समाज भाटापारा से अध्यक्ष नारायण साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती कल्याणी साहू, ढेलूराम राम साहू, पन्नालाल साहू, भरत साहू, ममता कमलेश साहू, नरेश, दाऊलाल साहू, घनाराम साहू, भागवत साहू, सहदेव साहू, खूबी राम साहू, रेवती साहू, तोरण साहू, महेन्द्र साहू, देशीराम साहू, रिखी राम, राजेश साहू, मनोज साहू, राकेश साहू, वीरेंद्र साहू, शोभूराम साहू, भेलाराम साहू, संतोष साहू, बीरबल साहू, ललिता साहू, पुरषोत्तम साहू, रूपेश साहू, संतोष साहू, नीलाभ साहू, मनोहर साहू, मनहरण साहू एवं भरत साहू आदि उपस्थित थे।