राजनांदगांव

भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पवन
28-Jul-2021 1:13 PM
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पवन

 

छत्तीसगढ़ के अजा वर्ग की सामाजिक, राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जुलाई।
छत्तीसगढ़ भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम ने राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा के कार्यालय में अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य से मुलाकात की।

बस्तर संभाग के प्रभारी श्री मेश्राम से भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के अजा वर्ग की सामाजिक, राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इसके अलावा केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान को लेकर संचालित योजनाओं और नीतियों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी ली।

प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री मेश्राम से अनुसूचित जाति के हितों के संवर्धन और संरक्षण को लेकर तत्पर रहने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ घंटेभर की मुलाकात में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बस्तर संभाग की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते श्री मेश्राम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय अभियान से भी अवगत कराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news