गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 जुलाई। पैंकरा कंवर समाज महासभा खल्लारी के जिलाध्यक्ष थानसिंह दीवान के निर्देशानुसार सर्कल परिक्षेत्र जामगाँव के अध्यक्ष सुकुल राम दीवान एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री रामचरण दीवान के मार्गदर्शन में पैकरा कंवर समाज के सामाजिक भवन शिवघाट कनेकेरा में 26 जुलाई को कर्मचारी प्रभाग का मनोनयन प्रक्रिया से सभी सर्कल पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्विरोध शांतिपूर्ण ढंग से चयन किया गया।
संरक्षक सखाराम दीवान, अध्यक्ष त्रिवेणी दीवान, उपाध्यक्ष भुनेश्वर दीवान, सचिव दिलीप कुमार दीवान, सचिव रजनी दीवान, कोषाध्यक्ष कु. केसरी दीवान को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य में पार्वती दीवान, गितेश दीवान, संतोषी दीवान, छबिला दीवान, उमा दीवान, चिन्ताराम दीवान एवं गिरधारी दीवान को रखा गया। सभी कर्मचारी प्रभाग कनेकेरा सर्कल के समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को आनंद राम, बिन्दुकमल राम, ओमप्रकाश, भूपेंद्र, महेन्द्र, तुमेश्वर, सोमनाथ बेदराम, सदाराम, संतूराम, मस्तराम, सुरेश एवं समस्त कंवर समाज के लोगों ने बधाई दी है।