दुर्ग
गांजा ले जा रहा आरोपी पकड़ाया
28-Jul-2021 6:17 PM
दुर्ग, 28 जुलाई। अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंजगिरी मोड़ पर बोलेरो वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ा है। आरोपी के पास से 14 किलो गांजा इसकी कीमत 70000 रुपए आंकी गई है सहित बोलेरो वाहन को पुलिस ने जप्त किया गया।
मंगलवार को अंडा थाना पुलिस ने जांच के दौरान जंजगिरी मोड़ के पास अंडा में चारपहिया वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 04 जे डी 1010 को रोका। गाड़ी की तलाशी में टीम को गाड़ी में रखा 14 किलो गांजा मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश (21 साल) पिता कपूरचंद मांडले निवासी वार्ड क्रमांक 62 स्टेशन मरोदा थाना नेवई को पकड़ा। इस कार्रवाई में अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश साहू, आरक्षक अश्विनी कुमार यदु, तेजेश्वर कुमार साहू, रामेश्वर कोमा, जगमोहन आदि की विशेष भूमिका रही।