राजनांदगांव

रोवर रेंजर को ग्लोबल कल्चर जम्बूरी अवार्ड
28-Jul-2021 7:17 PM
रोवर रेंजर को ग्लोबल कल्चर जम्बूरी अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जुलाई।
जिले की रोवर रेंजर ने ग्लोबल कल्वर जम्बूरी अवार्ड प्राप्त कर जिला राजनादगांव छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत वर्ष का नाम रोशन किया।
 वैश्विक सांस्कृतिक जम्बूरी आभासी (ग्लोबल कल्चर जम्बूरी) का आयोजन 16 से 18 जुलाई तक श्रीलंका स्काउट एसोसिएशन द्वारा किया गया। जिसमें भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देश अनुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव पदेन जिला आयुक्त स्काउट्स एचआर सोम के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव, खैरागढ़ के रोवर लीडर स्काउट मास्टर रोवर रेंजर टेमेश्वर कुमार साहू, तिलेश्वर बघेल, केके वर्मा, के. प्रमिला रानी, भुनेश्वर वर्मा, कुलेश्वरी वर्मा, पूजा वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, करण कुमार, सोम वर्मा, सुभाषचंद्र बोस रोवर क्रू तथा रानी लक्ष्मीबाई रेंजर टीम खैरागढ़ ने सहभागिता कर ग्लोबल कल्वर जम्बूरी अवार्ड प्राप्त कर जिला राजनादगांव छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत वर्ष का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त अब्बदुल रफीक खान, सहायक संचालक शिक्षा राजनांदगांव आदित्य खरे, जिला आयुक्त गाइड सुनीता चौधरी, जिला सचिव देवेन्द्र कुमार अंबादे,  जिला प्रशिक्षन आयुक्त विनोद हथेल,  जिला संगठन आयुक्त स्काउट्स मयूख श्रीवास्तव,  जिला संगठन आयुक्त गाइड जयंत्री टेकाम, समस्त विकास खंड सचिव सहित सभी स्काउट गाइडर जिला संघ राजनांदगांव ने शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news