रायपुर

43 चिटफंड कंपनियों ने किए 3 अरब से अधिक गबन-साहू
28-Jul-2021 7:19 PM
43 चिटफंड कंपनियों ने किए 3 अरब से अधिक गबन-साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई।
प्रदेश में 43 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर निवेश की 3 अरब से अधिक राशि गबन करने की शिकायत मिली है। इन प्रकरणों में कुल मिलाकर 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने जानना चाहा कि वर्ष 2019-20 से 30 जून 2021 तक चिटफंड कंपनियों के खिलाफ गबन की कितनी शिकायतें प्राप्त हुई है? इसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि राज्य में कोई भी कंपनी, चिटफंड कंपनी के रूप में पंजीकृत नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में 43 अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ निवेशकों से धोखाधड़ी कर निवेश की 3 अरब 12 करोड़ से अधिक की राशि गबन करने की शिकायत मिली है।

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में 64 अपराध पंजीबद्ध कर  76 आरोपियों को गिरफ्तार कर 31 प्रकरणों में चालान आदलत में प्रस्तुत किया गया है, जो कि विचाराधीन है। शेष 33 प्रकरण पुलिस विवेचनाधीन  है। धन वापसी न्यायालयीन प्रक्रिया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार 6 अनियमित वित्तीय कंपनियों को 7 करोड़ 69 लाख 26 हजार की संपत्ति नीलामी कर कुल 16 हजार 847 निवेशकों को वापस किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news