दुर्ग

128 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त दो बड़े कॉलेजों का संधारण
28-Jul-2021 7:27 PM
128 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त  दो बड़े कॉलेजों का संधारण

उच्च शिक्षा के लिए उचित वातावरण भी आवश्यक- वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जुलाई।
शहर के शासकीय वा.वा. पाटणकर कन्या महाविद्यालय एवं साइंस महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए विधायक अरुण वोरा ने 128 लाख की राशि से किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत 64 लाख से साइंस कॉलेज एवं 64 लाख रुपए से कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण, पुस्तकालय भवन, प्रसाधन, सायकल स्टैण्ड, स्मार्ट क्लास एवं पेवर ब्लाक लगाने के कार्य किए जा रहे हैं। 

श्री वोरा ने शहर की आम जनता को मूलभूत सुविधा के साथ चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा एक बड़े बजट की राशि उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है। महाविद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। विकास कार्यों की प्रगति देखने प्राचार्य डॉ. सुशील तिवारी, डॉ. डीसी अग्रवाल, डॉ. रितु दुबे, जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, एल्डरमेन राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, विजय यादव मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news