धमतरी

जिले में अब तक 423 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
29-Jul-2021 6:14 PM
जिले में अब तक 423 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

धमतरी, 29 जुलाई। जिले में एक जून से अब तक 423.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक भखारा तहसील में 562.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं नगरी तहसील में सबसे कम 306.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह मगरलोड तहसील में 520 मिलीमीटर, कुरूद में 460.2 मिलीमीटर, कुकरेल में 347 मिलीमीटर और धमतरी तहसील में 343.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में आज की औसत वर्षा 7.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जहां सर्वाधिक नगरी तहसील में आज  12.3 मि.मी. औसत वर्षा हुई है, वहीं सबसे कम कुरूद तहसील में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह मगरलोड तहसील में 9.1 मि.मी., भखारा तहसील में 8.6 मि.मी., धमतरी तहसील में 6.2 मि.मी., कुकरेल तहसील में 6 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news