महासमुन्द

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त
29-Jul-2021 6:18 PM
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण के  लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद, 29 जुलाई। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कराने हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं नगर पालिकाए नगर पंचायत अंतर्गत नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

कार्यालय कलेक्ट्रेट से जारी ताजा आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द को सम्पूर्ण जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 इसी प्रकार महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली के नगर पालिका अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पंचायत तुमगांव, पिथौरा, बसना में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news