बलौदा बाजार

पलारी तहसील साहू संघ के फिर अध्यक्ष बने रोहित
29-Jul-2021 6:42 PM
पलारी तहसील साहू संघ के  फिर अध्यक्ष बने रोहित

मिथिलेश-वीरेंद्र उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 29 जुलाई।
पलारी तहसील साहू संघ चुनाव 28 जुलाई को भारी गहमागहमी के भीच सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रोहित साहू पुन: निर्वाचित हुआ। वहीं मिथिलेश मुकेश एवं वीरेंद्र साहू उपाध्यक्ष चुने गए। 

तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ( एक पुरुष व एक महिला) पद के लिए आज चुनाव सम्पन्न हुआ। तीन पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर रोहित साहू पुन: विजयी हुए। तो वहीं  उपाध्यक्ष (पुरुष) में वीरेन्द्र साहू व उपाध्यक्ष (महिला) में मिथलेश मुकेश साहू ने अपनी जीत दर्ज की हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा जारी नियमावली के अनुसार निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। जिसमें जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष धनंजय साहू की अनुशंसा से निर्वाचन की टीम बनाई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचराम साहू  के द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष,व 2 उपाध्यक्ष (पुरुष व महिला) का चुनाव कराया गया।

सभी पदों के चुनाव के लिए  कुल 12 निर्वाचित मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया गया। जिसमें तीन साहू समाज परिक्षेत्र दतान, भवानीपुर व रोहांसी व नगर साहू समाज के कुल 4 अध्यक्ष व 8 उपाध्यक्ष (4 पुरुष व 4 महिला) ने तहसील अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्यासी जिसमें रोहित साहू को 6, सुनील साहू को 4 व कृपाराम साहू को 2 मत मिले। वही उपाध्यक्ष पुरुष के लिए 3 प्रत्यासी जिसमे  विरेन्द्र साहू को 7, सनकुमार साहू को 4 व लीलाधर साहू को 1 मत मिले। उपाध्यक्ष (महिला) के लिए 4 प्रत्यासी मैदान में थे जिसमें मिथलेश मुकेश साहू को 4, कौशिल्या साहू को 3, शारदा साहू को 3 व गीता साहू को 2 मत मिले।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news