गरियाबंद

भूपेश सरकार ने साहू समाज का बढ़ाया मान-दिलीप
29-Jul-2021 7:04 PM
भूपेश सरकार ने साहू समाज  का बढ़ाया मान-दिलीप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 जुलाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विगत दिनों निगम ,बोर्ड , आयोग का गठन किया गया, जिसमें साहू समाज के लोगो को खासा स्थान दिया गया है जिससे साहू समाज गौरवान्वित महसूस कर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है 

छत्तीसगढ़ में साहू समाज एक बड़ा समाज है  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंडी अध्यक्ष धमतरी विपिन साहू को  दुग्ध संघ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन (केबिनेट मंत्री दर्जा) संदीप साहू को तेल घानी बोर्ड अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) चित्रलेखा साहू  उपाध्यक्ष (पर्यटन मंडल ), पुरषोत्तम साहू  सदस्य गौ सेवा आयोग, तुलसी साहू सदस्य  राज्य महिला आयोग, झुमुल लाल साहू सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड , अजय साहू गृह निर्माण मंडल, अम्बालिका साहू श्रम कल्याण मंडल, मुकेश साहू (आरडीए) विजय साहू (सदस्य क्रेडा) डेरहा राम साहू  (सदस्य  कृषक कल्याण बोर्ड ) जगदीश दीपक साहू (कृषक कल्याण परिषद) अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग  इत्यादि समाजिक बन्धु को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साहू समाज की ओर से हृदय से धन्यवाद दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news