सरगुजा

सुरेन्द्र को श्रवण कुमार सम्मान
29-Jul-2021 8:31 PM
 सुरेन्द्र को श्रवण कुमार सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को बुजुर्गों की चौपाल युवा समाज सेवी संस्था रायपुर द्वारा कोरोनाकाल के लॉकडाउन में बुजुर्गों की सेवा करने के लिए लॉकडाउन का श्रवण कुमार सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के चयन कमेटी के मार्गदर्शक के रूप में संसदीय सचिव व रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय, अध्यक्ष जया गढ़पाले, संस्थापक सदस्य प्रंशात पांडेय ने चयन किया है।

 सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार लाकडाउन में मुंगेली और कोरिया जिले में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में लॉकडाउन के समय विषम परिस्थितियों में लगातार बुजुर्गों की सेवा करने के लिए प्रदान किया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा लगातार बाल अधिकार ,महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान, कोरोना काल में एंबुलेस का संचालन एवं लॉकडाउन में लगातार सेवा कार्य किए गए। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हंै। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन और अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को श्रवण कुमार सम्मान मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news