महासमुन्द

5 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा के 2 बंदी
30-Jul-2021 5:32 PM
5 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा  के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
सरायपाली क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने आ रहे ओडिशा के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से पांच लाख का गांजा बरामद किया गया है। दोनों ओडिशा से सरायपाली आ रहे थे। दोनों के खिलाफ  एनडीपीएस की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में खैरपाली थाना सोहेला जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी अविनाश साहू (22) एवं रंजन बरिहा (25) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाइक में सवार होकर ओडिशा सोहेला के रास्ते से सरायपाली एनएचद 53 की ओर लाल रंग के बाइक में आ रहे थे। दोनों को एनएच 53 ग्राम छिंदपाली चौक के पास पकड़ा गया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे सरायपाली क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करने आए थे। हालांकि उन्होंने अब तक ये नहीं बताया है कि यह खेप किसे दी जानी थी। पुलिस अब मामले में लोकल कनेक्शन तलाश रही है ताकि स्थानीय स्तर पर इस व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news