छत्तीसगढ़ » धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने अभिषेक एवं अन्य तरह से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ को मनाने का यत्न किया।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष के नारे लगते रहे। मंदिरों में अलसुबह 5 बजे से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। दिन भर मंदिर व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर के प्राचीन शिव मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ अधिक होने से भक्तजनों ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का दर्शन औ पूजा-अर्चना की।
इसी तरह से नगर के शिवालयों शंकर नगर की शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर शिव परिवार, सरोजिनी चौक शिव मंदिर, सिविल अस्पताल के सामने स्थित शिव मंदिर, संजय नगर शिव मंदिर में सारा दिन भक्त जन उमड़ते रहे। सन सिटी कॉलोनी में नव निर्मित शिव मंदिर में विधि विधान से मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रियंका कॉलोनी की शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक पश्चात विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का काम किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 मार्च। कुरुद जनपद में सामान्य सभा की बैठक में भारतमाला परियोजना एवं रेत हाइवा से खराब हुई क्षेत्रिय सडक़ों फिर से बनवाने का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने एडीबी रोड निर्माण हेतु पेंड कटाई, पीएम आवास, शौचालय विहीन घरों एवं महतारी वंदन योजना की जानकारी अधिकारियों से लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू की अध्यक्षता में हुई समान्य सभा की बैठक में सदस्यों ने 13 विभाग के कामों की समीक्षा की। पीएचई विभाग को नवागांव थूहा में जलश्रोत की जानकारी देने एवं सभी गांवों में हैंडपंप सूधार करने का निर्देश दिया गया। आरईएस अधिकारी को 15 वें वित्त से स्वीकृत सभी कामों को 31 मार्च तक पूरा करने, जलसंसाधन विभाग को कातलबोड नहर नाली में मुरुम बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक क्षेत्र के 21 गांवों को टीबी मुक्त कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी कि कुरुद ब्लॉक से महतारी वंदन योजना के तहत 65 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 96 अधूरे मकान को जल्द पूरा करने की समझाइश संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा शिक्षा, लोकनिर्माण, उधानिकी, कृषि, खाद्य, जंगल, विद्युत आदि विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, सभापति परमेश्वरी-महेंद्र साहू, रविन्द्र साहू, धरमपाल, कांति साहू, पुरुषोत्तम लाल, तामेश्वरी साहू, लोकेश साहू, पदमा, देवकुमारी, सुनील गायकवाड़, विधायक प्रतिनिधि गौकरण साहू, सीईओ बीआर वर्मा, राकेश ध्रुव सहित अन्य जनपद सदस्य, अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च। कांग्रेस की ओर से गुरुवार को एसबीआई कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। चुनावी इलेक्टॉरल बांड के जरिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर एसबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट से जून तक का समय मांगा गया है।
कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है। जहाँ रत्नाबाँधा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने एसबीआई के ऊपर मोदी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारे बाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि मोदी सरकार के इशारे पर एसबीआई के अधिकारी जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट से जून तक का समय मांग रहे हैं ताकि लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएं। आगे कहा कि 2017 में चुनावी बांड के जरिए राजनीतिक दलों को चंदा लाने की योजना काले धन को सफेद करने और बीजेपी को मदद पहुंचाने की योजना थी। विधायक ओमकार साहू ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 6 मार्च 2024 तक चुनावी बांड की जानकारी चुनाव आयोग को सौंपने और फिर उससे जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश दिया तो एसबीआई जून तक का समय मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।
उन्होंने कहा कि आज की तकनीक और कंप्यूटर को यह पता लगाने में केवल दो मिनट लगते हैं कि इस अवधि के दौरान चुनावी बांड किसने खरीदा और किस पार्टी को दान दिया गया। चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी के अपने उद्योगपति मित्रों के साथ नापाक रिश्ते उजागर न हो जाएं। इसलिए केंद्र सरकार भारतीय स्टेट बैंक को मोहरा बनाकर काले धन के स्रोत की जानकारी देने से बचना चाहती है। इसलिए एसबीआई को मोहरा बनाया गया है।
महापौर विजय देवांगन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का समय लेने का अनुरोध करने के पीछे मंशा यह है कि लोकसभा चुनाव तक जनता को पता न चले कि बीजेपी ने किन-किन कंपनियों से चंदा लिया है। क्या वे असली कंपनियां थी या शेल कंपनियां ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और हर व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाएगी कि चुनावी बांड के नाम पर न केवल लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है, बल्कि भाजपा ने एक बड़ा आर्थिक अपराध भी किया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आमदी द्वारा 88वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य लीलाराम साहू, प्रदेश अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज त्रिलोकी राम साहू, धमतरी संस्था प्रमुख सरिता दीदी, आमदी संस्था प्रमुख ज्योति दीदी, ज्ञानेश्वर साहू, कविता साहू, भुनेश्वरी साहू, ईशुपाल साहू, राधेश्याम साहू, मधु साहू, ज्योति साहू ने सामूहिक रूप से किया।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि हम सभी परमात्मा को एक मानते हैं। लेकिन उस एक की सत्य पहचान ना होने के कारण हम उनसे अपना संबंध जोड़ कर प्राप्ति नहीं कर पाते। जब वह स्वयं आकर अपना परिचय हमें देते हैं तभी हमारा संबंध उनसे जुड़ता है। इसलिए उन्हें सदाशिव स्वयंभू कहा जाता है। उन्होंने सभी से परमात्मा के अवतरण काल संगम युग, जो अभी चल रहा है, में उनसे संबंध जोड़ जीवन को प्राप्तियों से भरपूर करने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च। प्रदेश सरकार द्वारा महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के उद्देश्य से शक्ति वंदन अभियान के तहत राज्य में 400 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारताम्य में धमतरी ब्लॉक के ग्राम रांवा में बुधवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदीजी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 19 हजार से भी अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला समूहों को सीधे संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे 140 करोड़ भारत वासियों को अपना परिवार बताया और देश के कल्याण में नारी शक्ति के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कविंद्र जैन ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति के लिये प्रमाणिकता के साथ किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी सृजन का पर्याय है और शक्ति का स्वरूप है। शक्ति वंदन से ही मोदी जी को 400 पार का आशीर्वाद 2024 के आम चुनावों में मिलने वाला है।
उन्होंने भाजपा की डबल इंजिन की सरकार में स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण, बिहान योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहे अभुतपूर्व उत्साह महतारी वंदन योजना, तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे क्रांतिकारी कदमों को शक्ति युग की शुरुआत बताया। भाजपा नेता मुरारी यदु, जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन साहू ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य मानिक राम साहू, सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा, सरपंच गोपालन पटेल, कोमल यदु, जागेश्वर साहू, केशव साहू, देवेंद्र साहू, पुनीत राम साहू, ज्ञानिक राम साहू, नामदेव राय, दानु साहू, सुरेश सिन्हा, शिवप्रसाद यादव, दौलत राम साहू, क्षत्रपाल चंद्राकर, गिरिवर साहू, जीवराज साहू, पूरण, टोमन, मीना, दीपक बाई, चंपा बाई, संगीता, बुधन्तिन, लीला बाई मंचस्थ थे।
धमतरी, 8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति को बढ़ावा देने विभिन्न योजनायें संचालित कर रहें हैं। इसमें से एक है, बिहान योजना। इसी बिहान योजना से जुड़ी प्रदेश की 20 लखपति दीदियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने नई दिल्ली जा रहीं हैं। इनमें से धमतरी जिले की 5 लखपति दीदियां गुरुवार को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली के लिये रवाना हुईं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर उन्हें रवाना किया। महिलाओं ने बताया कि वे दिल्ली पहुंचकर अपने लखपति बनने के सफर को प्रधानमंत्री से साझा करेंगी।
नगरी, 8 मार्च। न्योता भोज कार्यक्रम शासन द्वारा पोषक शक्ति विकास के तहत गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला गडियापारा संकुल केन्द्र सिहावा में गाँव के संजू नेताम द्वारा शाला में पढऩे वाले सभी छात्र-छात्राओं को खीर, पुड़ी, केला, अंगुर, सेव, संतरा आदि परोसा गया।
इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चन्द्रभान देव, गणेश गौर, अमेन्द्र कश्यप एवं शाला के ललित कुमार प्रधान पाठक ललित श्रीवास महेश्वरी सिन्हा अर्पणा कश्यप आदि लोगों की उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 मार्च। नगर पंचायत नगरी में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, मंडल महामंत्री हृदय साहू, राजेश नाथ गोसाई, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद बलजीत छाबड़ा सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी भूपेंद्र साहू, विनीत कोठारी, पूनम छाबड़ा, ललिता साहू, सुनीता निर्मलकर, सुनील निर्मलकर, सोहन चतुर्वेदी, नरेंद्र नाग, कमलेश निर्मलकर, महेंद्र नेताम, हेमलता यादव उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्रवण मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला स्वयं सहायता समूह के साथ संवाद करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना और 2024 में सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास के मंत्र के साथ मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं तक पहुंचे इसके लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने कहा कि नारी शक्ति को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं का आरक्षण देते हुए विशेष कानून पास किया है। महिलाओं को केंद्र में रखकर कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं लेकर देश की महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है नगर पंचायत प्रांगण में कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से लगभग 300 नारी शक्ति को दिखाया गया।
लगभग एक घंटा चले कार्यक्रम में महिलाओं ने भारी संख्या में इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत नगरी के उप अभियंता छनक लाल उईके, प्रभारी लेखपाल सोनू सैनिक, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दुर्गेश साहू, विशन मिशन मैनेजर विमल साहू, स्वच्छ भारत मिशन जिला सम्यक कामता प्रसाद साहू, महिला समूह प्रभारी किरण पवार, हरीश सोम, दुर्गेश साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू ,भूपेंद्र कौशल, ईश्वरदास कुलदीप, दीपक साहू।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति को बढ़ावा देने विभिन्न योजनायें संचालित कर रहें हैं। इसमें से एक है, बिहान योजना। इसी बिहान योजना से जुड़ी प्रदेश की 20 लखपति दीदियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने नई दिल्ली जा रहीं हैं। इनमें से धमतरी जिले की 5 लखपति दीदियां गुरुवार को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली के लिये रवाना हुईं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर उन्हें रवाना किया। महिलाओं ने बताया कि वे दिल्ली पहुंचकर अपने लखपति बनने के सफर को प्रधानमंत्री से साझा करेंगी।
पहले दिन कलेक्टर को प्राप्त हुए लगभग 300 पोस्ट कार्ड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में 99 हजार पोस्टकार्ड वितरित कर अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से लिखकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक राज्य स्तर के अधिकारी एवं जिले में कलेक्टर, एसपी, सीईओ, डीईओ को पोस्ट किया। जिले के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों विशेषकर बेटियों ने कलेक्टर नम्रता गांधी को पोस्टकार्ड लिखकर उन्हें अपनी मन की बात बतायी। बच्चों द्वारा कलेक्टर गांधी को भेजे गये लगभग 300 पोस्ट कार्ड प्राप्त हुए है।
बच्चों द्वारा लिखे गये पोस्टकार्ड में दो घरों की शान बढ़ाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मां नही ंतो बेटी नहीं, बेटी नहीं तो बेटा नहीं, सृष्टि का सृजन है बेटी, घन का आंगन है बेटी, बेटी नहीं बेटों से कम, एक समान होता जन्म नौ महीने समान रहते भूल जाओ सारे भ्रम, बेटियों को मत रखो तुम निरक्षर बेटिया भी बनेगी बड़ी अफसर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं देश को प्रगति के पथ पर लाओं, बेटियां नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम, जिंदगी को जिंदगी से जोड़ते जाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, जैसे जल है तो कल है, वैसे ही बेटी है तो कल है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं देश को प्रगति पथ पर लाओ, पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी, बेटी है अनमोल उपहार शिक्षा है उसका अधिकार का संदेश दे रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनका पंजीयन की वैद्यता समाप्ति दिनांक से 5 वर्ष से अधिक हो चुका है, वे आगामी 31 मार्च तक पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 31 मार्च के बाद ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत मानाया जायेगा।
नगरी, 8 मार्च। चलो जाबो मतदान बर, हसदेव हरों जैसे गानों पर वाहवाही लूटने के बाद नगरी सिहावा क्षेत्र के उभरते गायक नगरी निवासी कोशिश निर्मलकर ने भगवान् शंकर को समर्पित एक नया गाना लॉन्च किया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह भजन भगवान भोलेनाथ को समर्पित किये हैं। इस गीत पर नगरी सिहावा के माटी पर ही विडियोग्राफी की गई है जिसमें कोटेश्वर धाम कोटाभर्री और महानदी के उद्गम स्थल सिहावा प्रमुख है। इस गीत पर संगीत दिया है डी.जेड. चिक्स और पंकज भारद्वाज ने वीडियो एंड ग्राफिक्स का काम किया है।
इस गीत के फिल्मांकन को कोशिश निर्मलकर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल कोशिश निर्मलकर ऑफिसियल पर सर्च करके देख सकते हैं।
कुरुद, 7 मार्च। घर के पीछे आंगन में खेलते वक्त अचानक बाड़ी में बने कुएं में गिरने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को ग्राम पंचायत में बगदेही में रेखराम साहू की पुत्री डेढ़ वर्षीय मुक्ता साहू सुबह खेलते-खेलते घर के पीछे बाड़ी के कुएं में गिर गई। काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने ढूंढऩा शुरू किया तो पता चला कि वह कुएं में गिर गई है। जैसे-तैसे बालिका को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 मार्च। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नगरी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से फॉरेस्ट ऑफ लाइफ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में पैनल में बच्चो को चित्रों के माध्यम से एक कहानी, जंगलों की उत्पत्ति कैसे हुई, पेड़ पौधे कैसे बने, जंगलों से हमें क्या क्या प्राप्त होता है, जंगल के आसपास रहने वाली प्रजाति किस प्रकार जंगलों पर निर्भर है, जंगलों के बिना हमारा भविष्य कैसा होगा, और भविष्य में हम जंगलों को कैसा बचा सकते हैं जैसे कई प्रकार के विषय शामिल थे। वही वर्क शॉप में मिट्टी से खिलौने बनाने एवं बर्ड वाचिंग में पक्षियों को उनकी आवाज, उनके रंग, आकार से पहचानना सिखाया गया। वहीं मूवी हॉल में उदंती सीतानदी अभारण्य, कांगेर वैली जैसे जंगलों की खूबियों को भी बताया गया। फॉरेस्ट डायरी में रिसोर्स पर्सन के रूप में देवदत्त तारम, रेंजर आरसीकन्हार एवं पुरुषोत्तम जी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से उपस्थित थे। जिन्होंने बच्चों से बात करके हमारे आसपास के जंगलों को समझने एवं उनके रख रखाव कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी।
फॉरेस्ट ऑफ लाइफ में वालेंटियर द्वारा रिसेप्शन पर सभी विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षको का पंजीयन किया गया, उसके पश्चात बच्चो को 25-25 के समूह में बाटकर वालेंटियर द्वारा आईडी दी गई फिर स्टूडेंट वालेंटियर अपने अपने समूह के बच्चो को अलग अलग जगह ले गए। जिसमें पैनल एग्जिबिशन, वर्क शॉप, फॉरेस्ट डायरी, फॉरेस्ट मूवी शामिल थी। अंत में बच्चों एवं शिक्षकों से इस आयोजन पर उनकी क्या प्रतिक्रिया हैं लिखवाई गई। जिसे बोर्ड में लगाकर रखा गया हैं।
गौरतलब है कि फॉरेस्ट ऑफ लाइफ महोत्सव, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक जलवायु उत्सव है। यह महोत्सव प्रकृति की खुशी का जश्न मनाता है तथा कला प्रतिष्ठानों का एक समूह, युवा प्रशिक्षुओं द्वारा ली गई जंगलों की तस्वीरें, संगीत, फिल्में, कलाकृतियां आदि चीज़ों को शामिल करता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्य प्राणी, वनांचल के रहन-सहन, हरे-भरे जंगल, झाडिय़ों का मनोरम दृश्यों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस कार्यक्रम में कुल 14 विद्यालय से 504 छात्र एवं 32 शिक्षक उपस्थित थे। दो पालियों में आयोजित इस कार्यक्रम में पहली पाली के प्रथम बैच में 07 विद्यालय 235 छात्र एवं 10 शिक्षक तथा दूसरी पाली के द्वितीय बैच में 07 विद्यालय, 269 छात्र एवं 22 शिक्षक सम्मिलित हुये।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 मार्च। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी का दर्शन करने धमतरी विधानसभा के नगर निकाय क्षेत्र के दर्शनार्थियों का मंगलवार को रंजना साहू ने आरती वंदन कर हरी झंडा दिखाकर रवाना किया।
ज्ञात हो कि चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन कराने का संकल्प लिया था जिसे पूरा करते हुए सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेन से भक्तों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है। उसी कड़ी में धमतरी विधानसभा के नगर निकाय क्षेत्र से पहला जत्था इतवारी बाजार बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थल से रवाना हुआ, दर्शनार्थियों को रवाना करते हुए पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रभु श्री राम का दर्शन करना एक सपने जैसा है, आज वह सपना जब पूरा हो रहा है तो हृदय प्रफुल्लित है हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे ऐसी कामना करते हैं।
श्रीमती साहू ने आगे कहा कि नेतृत्व में लगभग 550 वर्षों के संघर्ष के उपरांत हम सबके आराध्य भगवान श्री राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई और अब पूरा प्रदेशवासी भाजपा सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार भगवान श्री राम लला के मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं, परम सौभाग्य है कि आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन गया है।
नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि देश धर्म को समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार कृतसंकल्पित है, मोदी सरकार सनातन धर्म संस्कृति को पुन: भारत देशवासियों के लिए समृद्ध विकसित बना रहे हैं। शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रभु श्री राम जी के दर्शन का सौभाग्य सभी को मिल रहा है। इस अवसर पर प्रकाश गोलछा, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, पार्षद सुशीला तिवारी, पार्षद श्यामा साहू, पार्षद मिथलेश सिन्हा, भागवत यादव सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आयोजित दौड़ेगा धमतरी बेटियां भरेगी उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित मैराथान में शामिल होकर पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान का आरम्भ करते हुए मैराथन में दौड़ लगा रहे सभी का हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पार्षद धनीराम सोनकर, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद सुशीला तिवारी पार्षद श्यामा साहू, पार्षद मिथलेश सिन्हा भागवत यादव, पूर्व पार्षद अशोक सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री बिथिका विश्वास, शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, ईश्वरी ध्रुव, सरोज देवांगन, लुकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
धमतरी, 7 मार्च। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने एवं अंत्योदय स्वरोजगार योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों से स्वरोजगार हेतु ऋण प्रकरण तैयार करने जिले के चारों विकासखण्डों में 12 से 27 मार्च तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि 12 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक धमतरी विकासखण्ड में कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 में ऋण वसूली शिविर आयोजित किया जायेगा। इसी तरह 15 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक मगरलोड विकासखण्ड में जनपद पंचायत भवन मगरलोड, 19 मार्च को कुरूद विकासखण्ड में जनपद पंचायत भवन कुरूद और 27 मार्च को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नगरी विकासखण्ड में अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र कृषि उपज मंडी के सामने नगरी में ऋण वसूली शिविर आयोजित किया जायेगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मार्च। शासकीय श्रृंगी ऋषि एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल नगरी के छात्रों का राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में हुआ चयन।
कांकेर में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक छात्रों का हुआ चयन, कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी माही तांडी का राज्य स्तरीय में हुआ चयन इसके अलावा कक्षा आठवीं की साक्षी देवांगन एवं मोहम्मद आमीर लोया का भी हुआ जिला स्तरीय चयन इन बच्चों को इस बार पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं राष्ट्रीय वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शनी समिति द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया इन बच्चों ने लगातार एक के बाद एक सीढिय़ां को पार करते हुए अपने परिश्रम और अपने सूझबूझ से कड़ी मेहनत कर शिरकत की और उनकी प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही।
सेमिनार में इनका विषय था मिलिक्स वह सुपर फ्रूट इस विषय को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने सभी को जागरुक कर बताया कि मिलिक्स या मोटे अनाज से बने हुए व्यंजनों से हमारी सेहत चुस्त-दुरुस्त रहती है। साथ ही साथ प्रेजेंटेशन के दौरान अलग-अलग पोस्टर्स चार्ट पेपर सैंपल लैपटॉप का उपयोग और पीपीटी के माध्यम से बताया गया कि किस तरह मिलिक्स हमारे लिए उपयोगी है।
इस अवसर पर मार्गदर्शक के रूप में शिक्षिका दिव्या जैन का योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को सही समय समय-समय पर आगे बढ़ाया एवं समय-पर शिक्षिका द्वारा बच्चों को सलाह दिया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान कांकेर जिला में स्कूल के पीटीआई सैमुअल मसीह शिक्षक भी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस खुशी के अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कली राम साहू व नोडल अधिकारी अजय पांडेय व शासकीय श्रृंगी ऋषि एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य एसके प्रजापति एवं एसपी चक्रधारी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर की एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा बच्चों के मार्गदर्शक शिक्षिका दिव्या जैन को बधाई प्रेषित की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 6 मार्च। सनसिटी फेस वन कॉलोनी वासियों ने नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। जहां पंचवास पूजा एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ।
बुधवार सुबह सनसिटी कालोनी वासियों ने चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें 108 महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजिनी चौक, कारगिल चौक, तहसील रोड होते हुए सनसिटी कालोनी पहुंची। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पार्षद राखी चन्द्राकर सहित पुरे कालोनीवासी भजन कीर्तन करते हुए उनके साथ थे।
आयोजन से जुड़े पंकज नायडू, बाबूलाल साहू, कुलेश्वर सिन्हा,अरविंद गुरु, सुशीला शर्मा, साधना देवांगन, घनश्याम महावर, एसपी लांबा, प्रशांत नायडू आदि ने बताया कि 6 मार्च को कलश यात्रा मां चण्डी मंदिर प्रागंण पंचवास पूजा एवं गुरुशरण साहू भेण्डरी द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। सात को सुबह पंचवास पूजा एवं शाम को अन्नापूर्णा साहू एवं साथियों का भजन संध्या होगी। आठ मार्च को सुबह प्रतिष्ठा पूजन, दोपहर में कन्या भोज, प्रसादी वितरण एवं शाम में जय मां शीतला बालिका भजन मंडली राजिम द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।
रात्रि 9 बजे से 4 पहर की महाशिवरात्रि विशेष पूजन होगा। जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी भोजराज नाग मंगलवार को धमतरी पहुंचे। अंगारमोती माई का आशीर्वाद लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर उनसे चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया।
धमतरी जिले के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन कर प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन जैसे साधारण से कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने के लिये वो पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व के वे सदैव आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देगी तो वे उनके विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मोदीजी के नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है, मोदी सरकार में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के कल्याण को विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार मे दुगुनी गति से विकास हो रहा है और इस बार प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा।
श्री नाग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्रदेश मे विधानसभा का मुश्किल चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है। उसी प्रकार लोकसभा चुनावों में भी कार्यकर्ता प्रणप्राण से मोदीजी के अब की बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने में जुटेंगे।
उन्होंने कहा कि आज प्रत्याशी के रूप में उनका धमतरी जिले का पहला प्रवास है और वो क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं। यहाँ से कुकरेल और नगरी जाकर वो पार्टी पदाधिकारियों और आम लोगों से मुलाकात कर अपने लिये समर्थन और आशीर्वाद मांगेंगे। उनके साथ विशेष रूप जिले के सह प्रभारी हलधर साहू भी प्रवास पर थे। उनका स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, रोहिताश मिश्रा, अमित अग्रवाल, विनोद पांडे, चंद्रकला पटेल, सूरज शर्मा, रुखमणि सोनकर, अशोक सिन्हा, बसंत गजेंद्र, बसंत मीनपाल, राजू मीनपाल एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 6 मार्च। प्रदेश के प्रशासनिक हल्खे में कुरुद को बेहद संवेदनशील क्षेत्र का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन मैंने यहां डेढ़ साल बिताया, तब मैं जान पाया कि यहां के नेता बेहद काबिल जनता समझदार और प्रशासनिक तंत्र एवं मीडिया कापरेटिव हैं। उक्त बातें एसडीएम सोनाल डेविड ने अपनी फेयरवेल प्रोगाम में कही।
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुरूद अनुविभाग अधिकारी सोनाल डेविड का स्थानांतरण दुर्ग हो गया। राजस्व विभाग द्वारा 5 मार्च को जनपद सभागार में विदाई समारोह रखा गया। जिसमें सीईओ बीआर वर्मा, तहसीलदार मनोज भारद्वाज, एनटी दीपेंद्र पटेल, कुसुम प्रधान, विनोद बंजारे, बीईओ रविंद्रनाथ मिश्रा, बीआरसीसी राजेश पाण्डेय, एडीओ डीके साहू, भावना चंद्राकर, पटवारी वीरेंद्र बैस, डोमन बंजारे आदि ने एसडीएम की कार्यकुशलता और अनुशासन को लेकर अपने खट्टे मीठे अनुभव साझा किया।
उन्होंने बताया कि आरओ के तौर पर डेविड साहब ने विधानसभा चुनाव के पूर्व दिन-रात एक करके मतदाता सूची को शुद्ध कराया। चुनाव में मतदान से मतगणना तक निष्पक्ष एवं एक सख्त अधिकारी की भूमिका निभाते हुए कुरुद विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण सर्वाधिक मतदान करा प्रदेश में अव्वल स्थान अर्जित करने का सम्मान दिलाया है। प्रेस क्लब की ओर से बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार ज़माल रिज़वी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डेविड के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कसावट आई। दो नाव की सवारी करते हुए अपने मिलनसार व्यवहार से उन्होंने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया।
लेकिन अचानक ही उन पर तबादले की गाज गिर गई, नहीं तो आमचुनाव में भी उनके अनुभव का लाभ जिले को मिल सकता था।
अपने विदाई भाषण में एसडीएम डेविड ने कुरुद को मिले बेस्ट इलेक्शन आवर्ड का श्रेय क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों, मिडिया, निर्वाचन टीम एवं मतदाताओं को देते हुए कहा कि राजनीतिक जागरूकता से परिपूर्ण इस क्षेत्र में काम करते हुए मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। कुरूद को लेकर कुछ ग़लत धारणा फैलाई गई है, यहां के जनप्रतिनिधी बेहद गंभीर और सजग है उन्हें पता है कि काम कैसे होता है। उन्होंने विदाई समारोह में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उमेश्वर सूर्यवंशी, मोहित ध्रुव, गोपाल यादव, भावना चन्द्राकर,भेखराम साहू, संध्या टंडन, परिक्षित मरकाम, मयूरी भतपहरी, लेखेश्वरी,अश्वनी साहू, राजेन्द्र मानिकपुरी, हिरालाल गौतम,अमीत ठाकुर, पालसिंग ध्रुव , लीलेश सोम, लोकेश निर्मलकर, राजेश, भूपेंद्र, रजनी अनेश्वरी, तारिणी साहू, अंजली मत्स्यपाल, रेवती साहू, शशि, यामिनी साहू, कविता ध्रुव, संध्या टंडन, भेखराम साहू, गौतम साहू, पत्रकार मूलचंद सिन्हा, चंदन शर्मा सहित राजस्व स्टाफ उपस्थित था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 6 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत क्षेत्र के चयनित 17 यात्रियों को अधिकारी एवं सियासी दल से जुड़े लोगों ने रामलला दर्शन हेतु हरी झंडी दिखाकर बस से अयोध्या धाम के लिए रवाना किया ।
मंगलवार को जनपद पंचायत से कुरुद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चयनित 17 लोगों को रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के लिए रवाना करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, सुरेश अग्रवाल ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राममंदिर में विराजित प्रभू श्रीराम के दर्शन हेतु प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना बनाई है।
जिसके तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सरकारी खर्च पर अयोध्या भेजा जा रहा है। जि
समें कुरुद विधानसभा के कुछ लोगों को अभी जाने का सौभाग्य मिला है।
यह योजना आगे भी जारी रहेगी, निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार एमके भारद्वाज, सीईओ बीआर वर्मा, राकेश ध्रुव, विकास चन्द्राकर, कमलेश रेड्डी,बीबी पंचायन, किशोर यादव, प्रकाश चन्द्राकर, धनेश्वर निर्मलकर आदि उपस्थित थे।
धमतरी, 4 मार्च। झेरिया धोबी समाज परिक्षेत्र लोहरसी का वार्षिक अधिवेशन ग्राम रुद्री में एवं परिक्षेत्र झिरिया का वार्षिक अधिवेशन ग्राम कलारतराई में रविवार को समाज प्रमुखों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिसमें समाज के वार्षिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से चर्चा हुआ तथा सभी अतिथियों व समाज के गणमान्य नागरिकों के बीच समाज के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व खिलाडिय़ों को प्रशस्त्रि पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया गया।
विधायक ओंकार साहू ने संत गाडगे जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक बुराइयों को दूर करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का बखान किया और समाज को उनके बताए रास्ते पर आगे ले जाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
लोहरसी वार्षिक अधिवेशन में कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित निर्मलकर अध्यक्ष झिरिया धोबी समाज परिक्षेत्र लोहरसी ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में होरीलाल साहू जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल धमतरी, जागेश्वर साहू जनपद सदस्य रुद्री धमतरी, अनिता यादव सरपंच ग्राम पंचायत रुद्री, प्रीतम साहू उप-सरपंच ग्राम पंचायत रुद्री, केवलराम साहू अध्यक्ष साहू समाज रुदी उपस्थित रहे। परिक्षेत्र झिरिया के वार्षिक अधिवेशन में कार्यक्रम की अध्यक्षता लवनकिशोर साहू सरपंच ग्राम कलारतराई ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमलाल निर्मलकर संरक्षक धोबी समाज, लच्छूराम निर्मलकर क्षेत्रीय अध्यक्ष धोबी समाज, भागीरथी निर्मलकर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धोबी समाज, पिताम्बर निर्मलकर सचिव धोबी समाज, दुलेश्वर निर्मलकर उपसरपंच ग्राम कलारतराई, प्रताप निर्मलकर क्षेत्रीय ग्रामीण पंच धोबी समाज उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 मार्च। गौ माता की असीम कृपा से मां अंगार मोती गौधाम परिसर तुमाबुजर्ग में नवनिर्मित तीनों मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन गौशाला समिति के द्वारा आयोजित किया गया।
इन मंदिरों में श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर एवं मां सच्चियाय माता मंदिर स्थापित की गई है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। सर्वप्रथम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पूजा-अर्चना कर दर्शनलाभ लेते हुए समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना किए, गौशाला समिति के द्वारा अतिथि का स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू के द्वारा विधायक निधि से दिए गए गौशाला परिसर में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
रंजना डीपेंद्र साहू ने गौशाला समिति के द्वारा किए जाने कार्यों की सराहना करते हुए एवं मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए कहा कि गौ माता की सेवा हमारी सनातन धर्म संस्कृति की पहचान है, गौ माता में 33 कोटी देवी देवता विराजमान होते हैं, जिनके पूजा-अर्चना करने मात्र से सभी संतापों से मुक्ति मिलती है।
इस कार्यक्रम पर मुख्य उपस्थित अजीत महापात्र, अ.भा. संयोजक गौ सेवा गतिविधि प्रेम शंकर सिदार प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़, डॉ.करिश्मा बेन नरवानी जी गर्भ विज्ञान विशेषज्ञ जामनगर गुजरात रहे। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, कोमल सार्वा, अमित साहू, गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, धमतरी सहित आस पास के गौ सेवक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 मार्च। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर सुनम्रता गांधी ने जिला अस्पताल में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाकर अभियान की शुरूआत कीं।
उन्होंने आराध्या कश्यप, अभीराम कश्यप, एबीजैल चारन, मीजैल चारन, चार्वी साहू और पियुष भंडारी को पोलियो की खुराक पिलायी। कलेक्टर सुगांधी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलायें ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। इस अवसर पर कलेक्टर ने पोलियो प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।
ज्ञात कि आज से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि एक भी बच्चा पोलियो दवा पीने से न छूटे, इसके लिए जिले में 772 पोलियो बूथ बनाया गया है। यह पोलियो बूथ आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवन और उप स्वास्थ्य केन्द्र में होगा। जिले में शून्य से 5 साल के लक्षित कुल एक लाख 10 हजार 553 बच्चे बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। बस स्टैण्ड, रेल्वे प्लेटफार्म व हाई रिस्क एरिया जैसे ईटा भट्टा, कोयला भट्टा, निर्माण क्षेत्र, घुमन्तू परिवार आदि के लिए अलग टीम बनाई गयी है तथा मेला एवं बाजार के लिए भी टीम बनाई गई है, जों वहां के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।