छत्तीसगढ़ » दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के समस्त विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
इसी कड़ी में बुधवार को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशिष्ट अतिथ्य में दुर्ग विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम की माया बेलचंदन भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। कल रात छावनी थाना अंतर्गत कैम्प-2 के बैकुंठ धाम क्षेत्र में एक युवक को मारपीट से गंभीर चोट आई है, लहूलुहान हालत में उसे सुपेला अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना पर दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी घायल युवक के जीजा ने देर रात थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
ट्रांसपोर्टर सुखविंदर सिंह (34 वर्ष) ने छावनी पुलिस को बताया कि कल रात साढ़े 8 बजे उसके साले राजप्रीत सिंह ने फोन कर सूचना दी कि वह बैकुण्ठधाम केम्प-2, निगम आफिस के ग्राउंड में था, तभी बैकुण्ठधाम निवासी आदिल खान उर्फ अब्दु उसके पास आकर अनाप शनाप बातें क्यों फैलाते हो, बोल कर हाथ मुक्का से मारपीट की। राजप्रीत के नाक, मुंह और चेहरे में गंभीर चोट आई है। उसे सागर और सूरज शाह बीच बचाव कर तत्काल शासकीय अस्पताल सुपेला ले गए, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चोट गंभीर होने से शासकीय अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिया है।
अपने साले को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल दुर्ग में भर्ती करवा कर जीजा सुखविंदर ने छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि आदिल खान उर्फ अब्दु के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अक्टूबर। नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों का रैला लगा हुआ है। उनके सेवा में रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा पंडाल लगाए गए है। इन सेवा पंडालों में से दुर्ग शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के पास अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा संचालित सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन, नास्ता, विश्राम के अलावा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पदयात्रियों को नि:शुल्क जरुरी दवाईयों का भी वितरण किया जा रहा है। जिससे रास्ते में पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।
सेवा पंडाल में लायनेस क्लब ऑफ दुर्ग मिडटाऊन, खंडेलवाल महिला समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, श्री साई मंदिर समिति कसारीडीह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं दी है। सेवा पंडाल में बुधवार की सुबह डौंडीलोहारा स्थित पाटेश्वर धाम के संत बालकदास पहुंचे। यहां उन्होने अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्यों की सेवा देखकर उनकी प्रशंसा की और पदयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की।
अग्रवाल सेवा मंडल के पदाधिकारी प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि यह सेवा पंडाल पिछले कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जहां पदयात्रियों को सर्वसुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए सेवा पंडाल का समापन अष्टमी पर शाम 6 बजे कन्याभोज आयोजन उपरांत किया जाएगा। सेवा पंडाल में डॉ. मोहन अग्रवाल, प्रहलाद रुंगटा, प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,दीपक बंसल, गौरव रुंगटा, संदीप खेमुका, प्रभात अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, सुधीर खंडेलवाल, अरविंद खंडेलवाल, अखिल नायर, बंटी अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य सेवाएं दे रहे है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया।
इस सूची में दुर्ग शहर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एवं वर्तमान विधायक अरुण वोरा को टिकट दिया गया है। अरूण वोरा दुर्ग विधानसभा से सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे। पिछले 2 चुनाव जीतने के बाद वोरा लगातार तीसरे चुनाव जीतने के लिए पूरी तरीके से आश्वस्त है। उनका मुकाबला भाजपा के गजेंद्र यादव से होगा। इधर वोरा निवास सुबह से ही उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा हैं। दुर्ग शहरवासियों ने निवास जाकर अरुण वोरा को प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई दी। वोरा निवास पर जश्न चलता रहा, समर्थकों ने आतिशबाजिया एवं फूलो माला से अरुण वोरा का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
वोरा ने टिकट मिलने पर मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, दीपक बैज, ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
दुर्ग, 19 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु सामग्री वितरण केन्द्रों में विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी 16 नवम्बर 2023 को प्रात: 6 बजे निर्धारित स्थलों में ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन अभियंता आर.एल.गायकवाड़ एवं अनुविभागी अधिकारी संध्या बंजारे समस्त सामग्री वितरण केन्द्र स्थलों का निरीक्षण करेंगे। मानस भवन दुर्ग में सहायक अभियंता पूजा शुक्ला एवं उपअभियंता दीपक कुमार शर्मा, साईंस कॉलेज दुर्ग में उपअभियंता विकासलता तिर्की एवं उपअभियंता सीमा साहू, पॉलिटेक्नीक कॉलेज दुर्ग में उपअभियंता रेणुका साहू एवं उपअभियंता सतीश कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त सभी अधिकारियों की ड्यूटी सामग्री वापसी हेतु 17 नवम्बर 2023 को शंकरा कॉलेज जुनवानी भिलाई में ड्यूटी लगाई गई है।
दुर्ग, 19 अक्टूबर। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. सतीश कुमार वर्मा 9826308668 को दुर्ग शहर विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(संचा/संधा) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. के ए.के.बिजौरा 9827103423 को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग)पश्चिम छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के आर.के.चंद्राकर 9827484364 को वैशालीनगर विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(संचा./संधा.) छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के डी.के.भारती 9424118220 को अहिवारा/पाटन विधानसभा के लिए, कार्यपालन अभियंता(नगर संभाग) पूर्व छ.स्टे.पा.डि.कं.लि. भिलाई के बलभ्रद वर्मा 9926279860 को भिलाई नगर विधानसभा के लिए नियुक्त किया गया है।
दुर्ग, 19 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की मौजूदगी में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र 62-पाटन विधानसभा क्षेत्र में 246, 63-दुर्ग ग्रामीण में 227, 64-दुर्ग शहर में 215, 65-भिलाई नगर में 167, 66-वैशाली नगर में 242 एवं 67-अहिवारा में 259 इस प्रकार कुल 1356 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए ईवीएम 5194 एवं वीवीपैट 2116 इस प्रकार कुल 7310 के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
दुर्ग, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग 18 अक्टूबर 2023 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर एवं जिला आबकारी अधिकारी महिमा पटावी आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग, 19 अक्टूबर। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधा रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग, भिलाई नगर, रिसाली, भिलाई-चरोदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी, अहिवारा, अम्लेश्वर, जामुल, उतई, पाटन, धमधा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा, पाटन को पत्र जारी कर सम्बंधित क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में आने वाले मतदान केन्द्रों पर छाया, शमियाना, प्रकाश, पेयजल, एवं सिग्नैज, हेल्प डेस्क, जलयान केन्द्र, फ्लैक्स की व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने कहा है कि उक्त व्यवस्था संपादित कर इस कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार व्यवस्था पर भण्डार क्रय नियम एवं छ.ग. शासन के मितव्ययता संबंधी जारी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
दुर्ग, 19 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों द्वारा छिपाये गये या विवादित व्यय के समाधान हेतु जिला व्यय निगरानी तथा निर्वाचन समिति का गठन किया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला व्यय निगरानी समिति में निवार्चन क्षेत्र के प्रभारी व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर (इइएम) शामिल है। इसी प्रकार निर्वाचन समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण (इइएम) तथा जिला कोषालय अधिकारी शामिल किये गये है।
मामला दुर्ग जिले के औंरी गांव का
छत्तीसगढ़ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। दुर्ग जिला के भिलाई-3 थानांतर्गत ग्राम छोटे औंरी में गुरू घासीदास के मंदिर दर्शन को पहुंची 75 वर्षीय वृद्धा को मंदिर के भीतर घुसने से एक शराबी ने मना करते हुए उसकी चप्पल और डंडे से पिटाई कर दी है। सूचना पर मारपीट से घायल वृद्धा को उसका पोता मौके से घर लेकर आया और प्राथमिक उपचार के बाद पुरानी भिलाई थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
पुरानी भिलाई थाना एएसआई जीएच चौधरी ने बताया कि गांव की बिसनी बाई कल दोपहर गांव के चौक में स्कूल के पास स्थित गुरू घासीदास मंदिर में पूजा करने पहुंची थी, तभी गांव का राज कुर्रे वहां पर आया जो कि नशे में था। उसने वृद्धा से बोला कि ये मंदिर हमारा है, इसलिए मंदिर में नहीं जाने दूंगा। वृद्धा ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो राज ने अपने पैर से चप्पल निकाल बिसनी को मारने लगा। विरोध पर पास ही पड़े डंडे से उसने बिसनी को मारा जिससे डंडा टूट गया। बिसनी के हाथ, पीठ, भुजा सहित शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
गांव के ही नरेंद्र बंजारे के मोबाइल से फोन लगवाकर बिसनी ने अपने पोते ओमकार सोनवानी को बुलवाया और उसके साथ अस्पताल गई।
इस मामले की रिपोर्ट पर आरोपी राज कुर्रे के खिलाफ धारा 294, 323 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। यामागुची के हटने से विश्व नंबर 38 आकर्षी कश्यप को डेनमार्क खुली सुपर 750 बैडमिंटन स्पर्धा में प्रवेश मिला। उन्होंने इसका फायदा उठाया और विश्व नंबर 26 जर्मनी की यवोने ली को चौथे मुकाबले में पहली बार हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
आकर्षी कश्यप ने जर्मनी की यवोने ली को पहले राउंड में 10-21, 22-20, 21-12 से 55 मिनट में हराया। पहला सेट 10-21 से पिछडऩे के बाद आकर्षी ने खेल में वापस लौटी। इसके बाद लगातार दो सेट्स 22-20 और 21-22 से जीत हासिल की। इस तरह आकर्षी ने यह मैच 2-1 से जीता। यह मुकाबला 55 मिनट तक चला। इसमें दूसरे सेट से आकर्षी मैच में हावी हो गईं।
इससे पहले आकर्षी यवोने को इसी साल 13 सितंबर को हांगकांग हुई ओपन स्पर्धा में और 22 मार्च को स्विस खुली स्पर्धा में भी हरा चुकी है।
अब उनका अगला मुकाबला आज थाईलैंड की सुपनिदा कतेथांग से होगा। हालांकि इस साल 6 जून को सिंगापुर में हुई स्पर्धा में उन्होंने आकर्षी को पराजित किया था।
स्पर्धा में पूर्व वल्र्ड चैंपियन पीवी संधू ने भी दूसरे राउंड में प्रवेश किया है। उन्होंने पौने आठ साल बाद स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर से मैच खेला और तीसरे मुकाबले में लगातार दूसरी बार हराया। उन्होंने विश्व नंबर 28 क्रिस्टी को 56 मिनट में 21-14, 18-21 और 21-10 से पराजित किया। पहला गेम 11-8, 13-9 और 17-10 की बढ़त लेकर 16 मिनट में जीता। दूसरे गेम में सिंधु ने 10-16 से पीछे होने के बाद वापसी की, लेकिन 14-17 से हार गईं। तीसरे और निर्णायक गेम में शुरू से बढ़त बनाई।
इस तरह संधू 4-1, 12-5 और 16-6 से आगे होकर जीत गई। इस तरह अब ओडेंसे डेनमार्क में हो रही इस स्पर्धा में भारत की ओर से चुनौती देने के लिए पीवी संधू और आकर्षी कश्यप ही रह गई हैं।
आज दूसरे दौर में क्रमश: सातवें क्रम की इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का जुंग और विश्व नंबर 19 थाईलैंड की सुपनिदा कतेथांग से उनका मुकाबला होगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र हथखोज की टेलीकाम कंपनी से लाखों का लोहा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की सूचना कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर देने के बाद कंपनी के प्रोग्रेसमेन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस जांच कर रही है।
भिलाई-3 एएसआई जीएच चौधरी ने बताया कि हथखोज टेलीकाम कंपनी के प्रोग्रेसमेन ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि उसकी ड्यूटी रात 10 से सुबह 6 बजे तक होती है, साथ में गार्ड ड्यूटी में टेकराम अहिरवार, सत्यनारायण सोनी, ए जगदीश्वर राव भी थे। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात टेलीकाम कंपनी के बाउंड्री के अंदर आउटर में रखे टावर बनाने के लोहे का जाब, गैल्वेनाइज्ड लोहे का एंगल, लोहे की प्लेट, लोहे की पाईप जिसका कुल वजन लगभग डेढ़ से दो टन है, अज्ञात चोरों ने टेलीकाम कंपनी के अंदर घुसकर चोरी कर लिया है। सुबह जब सभी गार्ड कंपनी के अंदर गश्त किए तब चोरी का पता चला। कंपनी की बाउंड्री वॉल के किनारे एक दो पाईप भी पड़ी मिली है।
कंपनी के प्रोग्रेसमेन राजकिशोर चौधरी (52 वर्ष) निवासी सर्वोदय ग्रीन कुम्हारी की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 380 व 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अक्टूबर। नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन पर भिलाई और कुम्हारी के 2 अस्पताल बंद किए गए और संचालकों को नोटिस दिया गया।
भिलाई-3 स्थित ज्योति हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच करने पहुंची टीम को चौंकाने वाली लापरवाही मिली है। इस हास्पिटल का जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन का एनओसी 12 मार्च 2021 से 28 मई 2023 तक की ही था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी और बिना पर्यावरण एनओसी के नियमित रूप से इस चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा जो कि नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन व नियम विपरीत है। नतीजतन ने नर्सिंग होम एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 क (1) के तहत चिकित्सकीय व्यवसाय तत्काल बंद कर वैध दस्तावेज कार्यालय में पेश करने के बाद ही संस्थान का संचालन करने का निर्देश दिया है।
इसी तरह कैलाश नगर कुम्हारी स्थित एपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने नर्सिंग होम एक्ट जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। यहां भी जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की एनओसी 21 मार्च 2023 तक की ही थी। बिना पर्यावरण एनओसी के नियमित रूप से चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। एक्ट के अध्याय तीन की कंडिका 12 क (1) के तहत चिकित्सकीय व्यवसाय तत्काल बंद करने कहा गया है।
जांच टीम ने ज्योति और एपेक्स अस्पताल के संचालकों से नोटिस में पूछा है कि आज दिनांक तक पर्यावरण एनओसी के बिना ही चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। यह नियम विपरीत है, तो क्यों न नियम विरुद्ध संचालन के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत कर लायसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की जाए?
डॉ. सुरेंद्र दुबे हास्य कवियों की टीम के साथ पढ़ेंगे कविता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 अक्टूबर। स्टील कॉलोनी नेहरू नगर पश्चिम भिलाई की स्टील कॉलोनी रेजिडेंस एसोसिएशन महिला शाखा की ओर से स्थापित श्री महिषासुर मर्दिनी महोत्सव 2023 दुर्गा उत्सव में 20 अक्टूबर शुक्रवार को प्रसिद्ध हास्य कवि सम्मेलन पद्मश्री पंडित सुरेंद्र दुबे और उनकी टीम द्वारा संध्या 8 बजे से काव्य पाठ किया जायेगा।
आयोजन समिति से जयश्री जोशी वार्ड पार्षद एवम एमआईसी मेंबर ने यह जानकारी देते हुए इस्पात नगरीवासियों से कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाने की अपील की है।
समिति के निखिल, संजय सिलारे, उमेश हिवासे, शेखर साहू, वीरेंद्र गोस्सामी, जगदीप बेदी, हेमंत राय, सुरेश पांडेय, राजेश साहू, महेंद्र श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा ने बताया कि डाक्टर सुरेंद्र दुबे उम्दा हास्य कवियों की टीम के साथ काव्य पाठ करेंगे।
दुर्ग, 18 अक्टूबर। जिला अस्पताल में मंगलवार की दोपहर को जमकर हंगामा हुआ। नशे के आदि युवक की कैजुअल्टी में जांच के दौरान स्टाफ से उसकी झड़प हुई। मरिज स्वयं को चोट पहुंचाने के साथ शोर शराबा कर इधर-उधर भागने लगा। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रस्सी से बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रस्सी से मुक्त किया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर ए के साहू ने कहा कि अस्पताल में पुलिस विभाग की ओर पुलिस चौकी खोली गई है परंतु पर्याप्त स्टाफ नहीं है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल बढ़ाया जाना आवश्यक हो गया है।जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर ए के साहू ने बताया कि एक मरीज को उसके परिजन इलाज के लिए लेकर आए थे। नशे में होने के कारण जांच करने वाले कर्मियों के साथ उसकी झड़प हुई। इस दौरान वह बहसबाजी व हंगामा रहा था। इस पर सुरक्षाकर्मी पहुंचकर हंगामा कर रहे युवक श्रवण सिंह को रस्सी से बांध दिया था ताकि वह इधर-उधर भाग ना सके। कुछ देर बाद पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर। अवैध रूप से थैली में भरकर शराब ले जा रहे आरोपियों पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने पकडक़र उनके पास से अवैध शराब जब्त की है। पदमनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक ग्राम हनोदा शीतला मंदिर के पास से पैदल एक प्लास्टिक की थैली में अवैध रूप से शराब भरकर बेचने के लिए ले जा रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की। आरोपी पुष्पेंद्र कुमार टंडन निवासी ग्राम हनोदा के पास से 12 पौव्वा प्लेन शराब जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपए थी, को पुलिस ने जब्त किया।
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलगांव पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध रूप से ले जा रही शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक दुर्ग बालोद रोड पर पुलगांव थाना के पास पॉइंट बनाकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति सफेद रंग की थैली में भरकर शराब ले जा रहा था। जब पुलिस ने उसे रूकने कहा तो वह भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी सुमित बघेल उर्फ विक्की निवासी ग्राम चंदखुरी को पकड़ा। उसके पास से 21 नग देसी मदिरा की बोतल जिसकी कीमत 2310 रुपए आंकी गई है, को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2002 की धारा 34 (1) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
धारा जमानतीय होने पर आरोपियों को मुचलके के पर रिहा किया गया।
दुर्ग, 18 अक्टूबर। पचरीपारा वार्ड क्रमांक -28 में नवरात्र पर्व पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गरबा व डांडिया की धूम मचेगी। इसे लेकर वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) के मार्गदर्शन में 20 व 21 अक्टूबर को दो दिवसीय गरबा महोत्सव और 25 अक्टूबर को माता का जगराता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। माता का जगराता कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक द्वारा संध्या 7 बजे से अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। गरबा महोत्सव प्रतिदिन संध्या 7 बजे शुरु होगी। गरबा महोत्सव में शामिल होने प्रतिभागियों का पंजीयन शुरु हो चुका है। आयोजन समिति के सदस्य महेन्द्र यादव से संपर्क कर प्रतिभागी अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते है। गरबा महोत्सव के प्रतिभागी पुरस्कृत भी किए जाएंगे।। वार्ड के पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) ने बताया कि यहां के गरबा महोत्सव ने दुर्ग-भिलाई में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। जिसकी वजह से नवरात्र पर वार्डवासियों के लिए अलावा अन्य क्षेत्रों से गरबा में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होकर मातारानी की आराधना करते है।
दुर्ग, 18 अक्टूबर। एक्टिवा वाहन की चोरी करने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से होंडा एक्टिवा को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी प्रवीण कुमार चंद्राकर पिता सी के चंद्राकर निवासी विद्युत नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अक्टूबर को उसके घर के सामने खड़ी उसकी होंडा एक्टिवा क्रमांक सी जी 07 बी टी 1044 की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। शिकायत के बाद पदमनाभपुर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। 16 अक्टूबर को महाराजा चौक के पास पुलिस की टीम जांच में लगी हुई थी। इसी दौरान आरोपी रुद्र कुमार ठाकुर (22) के पास सेक्टर 6 वहां से गुजर रहा था। जांच के लिए टीम ने उसे रोका जब आरोपी से गाड़ी के कागजात मांगे गए तो वह टालमटोल करने लगा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने एक्टिवा की चोरी करना स्वीकारा।
दुर्ग, 18 अक्टूबर। धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाला आरोपी पकड़ाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार बटन वाला चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए से न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि राजीव नगर दुर्ग निवासी शुभम सारथी (21 वर्ष) हाथ में बटन वाला चाकू लहराकर रोड से आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई पूरनदास, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र चौधरी, आरक्षक रविंद्र सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, लव पांडेय, अलाउद्दीन शेख ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा।
दुर्ग, 18 अक्टूबर। किसानी का कार्य करने वाले प्रार्थी के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम चंगोरी थाना पुलगांव निवासी झम्मनलाल चंद्रवंशी 10 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 ए जेड 4237 से काठी में शामिल होने छुरिया गया हुआ था। वहां से लगभग 12 बजे दोपहर को वापस आया और उसने अपनी मोटरसाइकिल को घर के सामने चंगोरी में खड़ा किया था। मोटरसाइकिल प्रतिदिन की तरह रात में घर के बाहर खड़ी की गई थी। दूसरे दिन सुबह प्रार्थी उठा तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास पूछताछ करने के बाद जब उसे अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 20000 रुपए आंकी की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति रैली एवं सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर विनय कुमार सोनी ने 16 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर रैली एवं सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही इस संबंध में 19 अक्टूबर 2023 की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्रवाई किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अक्टूबर 2023 को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर महिला सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही 19 अक्टूबर 2023 की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्रवाई किया जाएगा। इसके लिए उक्त दोनों स्वत: जिम्मेदार होंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति रैली एवं सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर विनय कुमार सोनी ने 16 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर रैली एवं सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही इस संबंध में 19 अक्टूबर 2023 की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्रवाई किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अक्टूबर 2023 को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर महिला सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। साथ ही 19 अक्टूबर 2023 की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्रवाई किया जाएगा। इसके लिए उक्त दोनों स्वत: जिम्मेदार होंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्यूटराइजेशन, स्वीप कानून व्यवस्था, व्यय निगरानी, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, आबकारी, एसजीएसटी, ईईएम में लगे सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने बिंदुवार निर्वाचन के कार्य की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में परिसर में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के तहत टीम से विभिन्न टीवी चौनलों सहित स्थानीय केबल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजनीतिक विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रिंट मीडिया के तहत स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन सहित अन्य पेड न्यूज सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए यह जरूरी है कि सभी टीम अभ्यर्थी के खर्च की निगरानी करें। आयकर विभाग एवं आबकारी विभाग से इसके संबंध में डेली रिपोर्ट मिलते रहने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शराब के अवैध परिवहन एवं नगद राशि के जब्ती की कार्रवाई होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उडऩदस्ता दल कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ समन्वय करते हुए कार्य करें। सजग और सतर्क रहते हुए सभी वाहनों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर मीणा ने कहा कि सभी अधिकारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
गत वर्ष की तुलना में 3402 किसान बढ़े रकबा में भी 4879 हेक्टेयर की वृद्धि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 अक्टूबर। जिले में इस बार फिर धान उत्पादक किसानो की संख्या एवं रकबा दोनों बढ़़ गए हैं गत वर्ष की तुलना में इस साल अब तक 3402 अधिक किसानो का पंजीयन हो चुका है वहीं धान के रकबें में भी 4879 हेक्टेयर की वृद्धि हो गई है
प्रदेश में धान उत्पादक किसानो को किसान न्याय योजना एवं समर्थन मूल्य के रूप में मिलने वाली राशि अच्छा लाभ मिल रहा इसकी वजह से हर साल धान के रकबे व किसानो की संख्या में वृद्धि हो रही है।
इस बार प्रति एकड़ 20 क्विटल धान खरीदी की घोषणा के चलते भी अन्य फसल लेने वाले बहुत से किसानों धान की फसल ली पंजीयन के लिए अभी 31 अक्टूबर पंजीयन होना है इससे पंजीकृत किसानो व धान के रकबा में और वृद्धि की संभावना है। धान खरीदी के लिए अब तक 7951 किसानों का नया पंजीयन जानकारी के मुताबिक इस साल अब तक की स्थिति धान खरीदी के लिए जिले में 7951 किसानों का नया पंजीयन हो चुका इन नए पंजीकृत किसानो के द्वारा धान का कुल पंजीकृत रकबा 5248 हेक्टेयर है वहीं गत खरीफ वर्ष में जिले के 87 समितियो में धान खरीदी के लिए कुल 1लाख 4 हजार968 किसानों के 1 लाख20 हजार 7 हेक्टेयर पंजीकृत था इनमें 1 लाख1 हजार896 किसान कैरी फारवर्ड किए गए इन किसनों के 1 लाख18 हजार160 हेक्टेयर सोसायटी माड्यूल द्वारा खरीफ वर्ष 2023 -24 के लिए कैरी फारवर्ड किए गए। इस प्रकार नए पंजीयन को मिलाकर पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 9 हजार847 हो गए हैं, वहीं पंजीकृत रकबा1 लाख23 हजार409 तक पहुंच गया है अर्थात जिले में गत वर्ष के मुकाबले धान के रकबे में 4.44 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।