छत्तीसगढ़ » रायपुर
रायपुर, 31 मार्च। वरिष्ठ पत्रकार एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के कर्मठ सदस्य बैजनाथपारा निवासी स्वर्गीय हरिशंकर शर्मा के सुपुत्र 54 वर्षीय मधुसूदन शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने आज 31 मार्च को दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।उनका अंतिम संस्कार 4 बजे मारवाड़ी शमशान घाट में किया गया। वे मोहनलाल एवं जगदीश प्रसाद के भतीजे अंकित और अर्पित के पिता थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। बारिश पूर्व बड़े नालों की सफाई के अभियान में तहत जोन नम्बर 3 के क्षेत्र में शक्ति नगर नाले की विगत एक सप्ताह से सफाई निरन्तर जारी है अब तक शक्ति नगर नाले से लगभग 10 डम्पर कचरा निकाला जा चुका है आगे भी कई चरणों मे नाला सफाई का अभियान जोन के सभी नालों एवं नालियों में सतत जारी रहेगा। प्रथम चरण के जोन नम्बर 3 क्षेत्र के प्रमुख नालो तिवारी नाला, जेठवा नाला, .दुर्गा मैदान नाला, खादी ग्रामोद्योग के पीछे नाला, शक्ति नगर नालों से अब तक लगभग 16 डम्पर से अधिक कचरा निकाला जा चुका है।
नाला सफाई अभियान का सतत निरीक्षण आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव की उपस्थिति में किया जा रहा है।
रायपुर, 31 मार्च। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आचार संहिता के इन दिनों में व्यापारियों को हो रही समस्याओं को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (गृह) से मुलाकात की। उनका कहना है कि इन दिनों शादी ब्याह,ईद की खरीदारी चल रही है। ऐसे मेंआयोग की टीम और पुलिस जेवरातों की जब्ती कर रही है। यदि व्यापारी उसका बिल या अन्य कागजात दिखा रहे हैं तो माल रिलीज कर दिया जाए। चर्चा के दौरान रायपुर सराफा अध्यक्ष सुरेश भंसाली सचिव दीपचंद कोटडिय़ा कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोलछा एवं चैम्बर के प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा सुनील जैन अनिल गोलछा शामिल थे। बता दें कि अब तक पूरे प्रदेश में 23 किलो आभूषण और कच्चा सोना चांदी जब्त किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी, ईडी सीबीआई दुरूपयोग के विरोध में रविवार को रामलीला मैदान दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में पूरे देश से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली का नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय,व महासचिव संदीप पाठक सहित दिल्ली सरकार के वरिष्ठ नेता व मंत्री ने सभा को संबोधित किया।
इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, राष्टवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार, सुनीता केजरीवाल, शिवसेना के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित किया छत्तीसगढ़ से पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, विजय गुरूबक्षाणी, नंदन कुमार सिंह, एम एम हैदरी, बिलासपुर से प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला एवं अभिषेक मिश्रा तथा रायपुर लोकसभा से प्रद्युमन शर्मा, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सेन, जगन्नाथ महिलांग, कार्तिक निषाद, शुभम वर्मा, हरिशंकर नौरंगे, भुवनेश्वर सिंह डहरिया, कमल महान शामिल हुए। प्रवक्ता विजय झा ने न्यायपालिका के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी अवधि में भी मुख्यमंत्री बने रहने की सुविधा प्रदान करने के लिए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता जाहिर की।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा कि - भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राजनीति में शुचिता के प्रतीक, अपना जीवन राष्ट्र और लोकहित में समर्पित करने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री, लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उनके निवास स्थल जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान च्भारत रत्नज् से सम्मानित किया। संपूर्ण देश आडवाणी के भारत रत्न से सम्मानित होने पर गौरवान्वित है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पहुंचकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।
रायपुर, 31 मार्च। छोटे भाई से मारपीट का मैटर सुलझाने बड़ा भाई गया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। दोनों भाइयों पर आरोपियों ने जमकर लात घूसे बरसाए। पुष्पेंद्र साहू ने राखी थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। वह रोजी मजदूरी का काम करता है। उसका छोटा भाई पुखराज साहू रोते हुए आया। अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि विकास साहू और भूषण साहू ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की है। इसके बाद पुष्पेंद्र ने आरोपियों से झगड़े का कारण पूछा। इससे आरोपी नाराज हो गए। वह दोनों भाइयों से गाली-गलौज करने लगे, फिर उन्होंने दोनों को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। इस घटना में बड़े भाई की नाक से खून निकलने लगा और शरीर पर भी चोटें आई। इस मामले में राखी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी, ईडी सीबीआई दुरूपयोग के विरोध में रविवार को रामलीला मैदान दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में पूरे देश से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली का नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय,व महासचिव संदीप पाठक सहित दिल्ली सरकार के वरिष्ठ नेता व मंत्री ने सभा को संबोधित किया।
इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, राष्टवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार, सुनीता केजरीवाल, शिवसेना के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित किया छत्तीसगढ़ से पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, विजय गुरूबक्षाणी, नंदन कुमार सिंह, एम एम हैदरी, बिलासपुर से प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला एवं अभिषेक मिश्रा तथा रायपुर लोकसभा से प्रद्युमन शर्मा, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सेन, जगन्नाथ महिलांग, कार्तिक निषाद, शुभम वर्मा, हरिशंकर नौरंगे, भुवनेश्वर सिंह डहरिया, कमल महान शामिल हुए। प्रवक्ता विजय झा ने न्यायपालिका के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए श्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी अवधि में भी मुख्यमंत्री बने रहने की सुविधा प्रदान करने के लिए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के प्रत्याशी 2,3 और 4 अप्रैल को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे । नवीन 2 अप्रैल को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे काँकेर पहुँचेंगे और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद काँकेर से गुरूर के रास्ते कार द्वारा शाम 4 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद वे रात रायपुर पहुँचेंगे।
श्री नबीन 3 अप्रैल को कार द्वारा सुबह 11 बजे महासमुंद पहुंचकर प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की नामाकंन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद श्री नबीन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दुर्ग लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 7 बजे दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर विधानसभा की बैठक करेंगे। 4 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर साढ़े 11 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राजनांदगांव से रवाना होकर नबीन अपराह्न 4 बजे रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और तत्पश्चात वे शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
नबीन शाम रायपुर पहुँचे। और ठाकरे परिसर में बूथ विजय अभियान समिति, विशेष सम्पर्क (सामाजिक टोली), विशेष सम्पर्क (व्यावसायिक टोली), विधायक प्रवास, लाभार्थी सम्पर्क अभियान , महामंत्री एवं संभाग प्रभारी क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक व महामंत्री व अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
श्री नबीन 31 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे महासमुंद पहुँचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक महासमुंद लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे महासमुंद जिले के जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे काँकेर के लिए रवाना होकर साढ़े 7 बजे काँकेर पहुँचेंगे। यहाँ रात 8 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक काँकेर लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे।
श्री नबीन 1 अप्रैल को श्री नबीन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काँकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुँचेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 शाम बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे धमतरी से कार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुँचेंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के प्रत्याशी 2,3 और 4 अप्रैल को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे । नवीन 2 अप्रैल को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे काँकेर पहुँचेंगे और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद काँकेर से गुरूर के रास्ते कार द्वारा शाम 4 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद वे रात रायपुर पहुँचेंगे।
श्री नबीन 3 अप्रैल को कार द्वारा सुबह 11 बजे महासमुंद पहुंचकर प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की नामाकंन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद श्री नबीन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दुर्ग लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 7 बजे दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर विधानसभा की बैठक करेंगे। 4 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर साढ़े 11 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राजनांदगांव से रवाना होकर नबीन अपराह्न 4 बजे रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और तत्पश्चात वे शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
नबीन शाम रायपुर पहुँचे। और ठाकरे परिसर में बूथ विजय अभियान समिति, विशेष सम्पर्क (सामाजिक टोली), विशेष सम्पर्क (व्यावसायिक टोली), विधायक प्रवास, लाभार्थी सम्पर्क अभियान , महामंत्री एवं संभाग प्रभारी क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक व महामंत्री व अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
श्री नबीन 31 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे महासमुंद पहुँचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक महासमुंद लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे महासमुंद जिले के जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे काँकेर के लिए रवाना होकर साढ़े 7 बजे काँकेर पहुँचेंगे। यहाँ रात 8 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक काँकेर लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे।
श्री नबीन 1 अप्रैल को श्री नबीन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काँकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुँचेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 शाम बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे धमतरी से कार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुँचेंगे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। निगम के सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालय, सदर काउंटर नगर निगम रायपुर के सभी करदाता नागरिकों की सुविधा के लिए कल 31 मार्च रविवार के शासकीय अवकाश दिवस पर आम कार्यालयीन दिवस की तरह दिन भर खुले रहेंगे। नागरिक सम्पतिकर, यूजर चार्ज, जल कर, अन्य निगम करों का भुगतान कर सकते हैं।
इसके साथ ही मोर रायपुर एप के माध्यम से ऑनलाइन कर भुगतान घर बैठे करने सहित अपने घर के समीप के निर्धारित च्वाईस केंद्रों में जाकर सम्पतिकर सहित सभी निगम करों का भुगतान कर सकने की सुविधा उपलब्ध है। वे इस जनसुविधा को सहजता और सरलता से उपयोग कर 1 अप्रेल 2024 से संभावित कार्यवाही की असुविधा से बच सकते हैं। कर अदा नहीं करने वाले करदाताओं से नियमानुसार अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की जाएगी। शुक्रवार-शनिवार अवकाश के दिनों में कुल 12 करोड़ 45 लाख 84 हजार रूपए से अधिक टैक्स मिला। नागरिक रविवार आधी रात तक जमा कर सकेंगे। इस तरह से इस वर्ष निगम ने 272 करोड़ से अधिक का टैक्स वसूला है। जो पिछले वर्ष से 49 करोड़ रूपए अधिक है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। आबकारी निगम के मुख्यालय में ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों के बीच हुई मारपीट में पुलिस की एंट्री हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आबकारी अमले ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की सूचना पुलिस को दी है।
प्रदेश के 15 जोन में शराब परिवहन के लिए ट्रांसपोर्टिंग के लिए शुक्रवार को हुए रेट कांट्रेक्ट प्रक्रिया के दौरान दो फर्मों के संचालकों में मारपीट हुई थी।इनमें रणधीर सिंह और अग्रवाल शामिल हैं । रणधीरऔर सहयोगियों ने दौड़ा दौड़ाकर अग्रवाल को पीटा था। जान बचाने अग्रवाल आबकारी भवन के भीतर जा घुसा । रणधीर ने वहां से भी बाहर निकाल पिटाई की। इस हंगामें से निगम के अधिकारी कर्मचारी दहशत में रहे वहीं एमडी अभिषेक अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी गई । टीआई के मुताबिक एफआईआर नहीं की गई है, मामले की जांच चल रही है ।
सूत्रों के मुताबिक सिंह और अग्रवाल पहले पार्टनर रहे हैं लेकिन बाद में अलग हुए । शुक्रवार को कम दर भरकर कांट्रेक्ट हासिल करने के बाद उसने सिंह की ओर देखकर चिढ़ाया। इससे भडक़े सिंह हमलावर हो गया। बताया गया है कि अग्रवाल ने निगम के तय रेट 25रूपए से भी कम 13 रूपए कोट कर कांट्रेक्ट हासिल किया है।
एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए कारोबारी वर्ष के लिए आबकारी निगम ने शराब आपूर्ति, परिवहन और शराब दुकानों की सुरक्षा, प्लेसमेमट से संबंधित ठेके की प्रक्रिया पूरी कर ली है । रविवार को आहाता व्यवस्था के ठटेके
होने हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। रोशनदान तोड़ दुकान में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
देवगांव खरोरा निवासी धनेश राय की समीप के गांव खौना के तिगड्डा (तिराहा) चौक में मोबाइल दुकान है। जहां 17अक्टूबर -23 को अज्ञात चोर रोशन दान से दुकान अंदर घुस कर 10 मोबाईल फोन एवं नगदी चोरी कर गए। इस रिपोर्ट पर धरसींवा पुलिस ने धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर पड़ताल जारी रखे हुए थी। पांच माह बाद इस मामले में खौना खरोरा निवासी आरोपी सुनील कुमार धृतलहरे उर्फ राजा एवं चंद्रशेखर धृतलहरे उर्फ शेखर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 3 मोबाईल फोन कीमती लगभग 30,000/- रूपए जप्त कर धारा 34 भादवि. के साथ कार्यवाही की गई।
बकरी चोर की धमकी
खरोरा थाने के ग्राम नवागांव खार में प्रिंस यादव और नीलू ने सुनीता यादव के यहां से एक बकरी चोरी कर 10 हजार में बेच दिया था। इन बकरियों को चरवाहा नरेन्द्र चराने ले गया था। चुराने की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। दो वर्ष पूर्व महिलाओं, बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम चकुड़ आना बेरिया मस्जिद के पास बागनाथ हावड़ा निवासी शेख रामिज (32) को धारा 67,67ए,67बी, आई टी एक्ट व 15 पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
एनसीआरबी शाखा दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीप लाइन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच में मोबाइल नंबर 9748356298 ने 30 अप्रैल 22 के 07:22 बजे रितेश ओचट तन्मय ब्वायस हॉस्टल कैलाशपुरी रायपुर से बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में डाला था। इस फोन या धारक शेख रामिज पिता शेख रसीदुल चकुढ़ हावड़ा पश्चिम बंगाल था। ऑनलाइन शिकायत आवेदन पर पुरानी बस्ती में विवेचना दौरान आरोपी मोबाइल नंबर 97483,56298 का टावर लोकेशन लेने पर जंगल सफारी नवा रायपुर से आपरेट हो रहा था। मोबाइल नंबर धारक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। भाजपा नेताओं के नाम से फर्जी पोस्ट करने के मामले में साइबर सेल ने अपनी जांच जारी रखे हुए है। इसे लेकर कल एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई। वहीं इस मामले साइबर सेल को एक डिस्टलरी कंपनी के मालिक की संलिप्तता का भी पता चला है।
दरअसल यह पूरा मामला शराब सप्लाई को लेकर सफल असफल कंपनियों से जुड़ा बताया गया है। असफल कंपनी और कुछेक होटल बार संचालक ने रणनीति के तहत बेनामी अखबार/ पोर्टल के नाम से भाजपा नेताओं को बदनाम करने यह ट्रिक अपनाया था। इसमें भोपाल-बिलासपुर की डिस्टलरी कंपनी,राजधानी के तेलीबांधा इलाके के एक बड़े होटल संचालक ने ऐसी खबर प्लांट कर वायरल किया।
ऐसी खबरों की कतरने संगठन नेतृत्व तक पहुंचने पर साइबर सेल में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब तक की जांच में बिलासपुर रायपुर के एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें एक किराया भंडार संचालक भाजपा नेता, कुछ बुध्दिजीवी शामिल हैं। साइबर सेल मामले की जांच में डिस्टलरी कंपनी के महाप्रबंधक को भी तलब करने वाली थी कि उसके फरार होने की सूचना मिली। वह मप्र की ओर जा रहा था। सीमावर्ती नाकों को अलर्ट कर महाप्रबंधक को पकड़ा गया। पूछताछ में सभी मूल षड्यंत्रकर्ताओं के नाम उगल दिए हैं। इनमें खबरनुमा लिखने वाले, पोस्ट करने वाले और वायरल करने वाले के नाम शामिल हैं। साइबर सेल आज आगे की कार्रवाई करेगा।
अभनपुर, 31 मार्च। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क जारी है।
विगत दिनों उन्होंने लगातार भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठकें ली और अब उन्होंने चुनाव के अगले पड़ाव में रायपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है जिसकी शुरुवात उन्होंने अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल से की।
बृजमोहन अग्रवाल खोपरा मंडल पहुंचे जहां उन्होंने खोरपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने हेतु परिश्रम करना है, एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं और हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना है और इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग और सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। जिससे कोई भी मतदाता छूट ने जाए। भाजपा ने युवा, महिला, गरीब, किसान सभी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी भी धर्म या वर्ग का हो। ऐसे में लोगों के पास कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं है।
बैठक में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, नपा अध्यक्ष गफ्फ़़ू मेमन गरियाबंद, मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष खोरपा पारसमणी साहू, मंडल अध्यक्ष चम्पारण नारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, नेहरू लाल साहू, खेलू राम साहू,रवि आर्य वर्मा, श्रीमती देवकी साहू, अश्वनी साहू समेत विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। कांकेर से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। कांग्रेस ने कहा है कि डौंडीलोहारा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और नींबू काट कर गांव की जन-समस्याओं को अंधविश्वास के माध्यम से दूर करने का प्रलोभन मतदाताओं को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में चुनावी सभा में इस प्रकार का कृत्य न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि औषधि और जादुई उपचार आपत्तिजनक विज्ञापन अधिनियम 1954 और आईपीसी के तहत भी अपराध की श्रेणी में आता है। निवेदन है कि भोजराज नाग के विरूद्ध तत्काल कानूनी/समुचित कार्रवाई किये जाने की कृपा की जाये।
ज्ञापन सौंपने वाले में विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, अंकित कुमार मिश्रा, एम. नईम, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। रेलवे बोर्ड ने कुलियों का मेहनताना में वृद्धि करने के आदेश दिए हैं। बढ़ती मंहगाई को देखते हुए कुलियों की सामान ढोने की दर में इजाफा करने की पुरानी मांग थी।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुलियों की सामान ढोने की दरें लगभग पांच साल बाद बढ़ाई गई है। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद रायपुर डिविजन में इस पर अमल किया है। बोर्ड ने कहा कि देशभर के सभी 68 डिविजनों में इसे लागू किया जाए। अधिकारी ने बताया कि जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को अधिकार होगा कि वह कुली की दरों की समीक्षा कर तर्कसंगत बनाए।
यह हैं नई दरें-
अधिकारी ने बताया कि 40 किलो से अधिक वजन होने पर रेल यात्री को 250 के बजाए 340 रुपये देने होंगे। वहीं व्हील चेयर पर बुर्जग-बीमार को लाने के लिए 120 के स्थान पर 180 रुपये का भुगतान करना होगा ऐप पर पर बीमार को लेने के लिए 200 रुपये की जगह 270 रुपये देना होगा। कुली की उक्त दरें देशभर में रेलवे के बड़े स्टेशनों (ए1 व ए श्रेणी) पर लागू होंगी। वहीं छोटे रेलवे स्टेशनों पर दर कुछ कम होंगी। तय दर से अधिक पैसे मांगने पर रेल यात्री स्टेशन मास्टर से शिकायत करसकेंगे। अधिकारी ने बताया कि कुली दरों में इजाफा होने से उनको आर्थिक रूप से फायदा होगा।
कुलियों को मिली हुई है यह सुविधा-रेलवे बोर्ड ने सामाजिक सुरक्षा के मद्देनजर कुलियों को मुफ्त चिकित्सा, पढ़ाई, ट्रेन में पास आदि की सुविधा कई साल पहले शुरू कर दी थी। कुली व उनके परिजन रेलवे अस्पतालों में मुफ्त इजाल करा सकेंगे। इसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा कुलियों को हर साल तीन लाल शर्ट और एक गर्म शर्ट दी जाती है। साथ ही उनको हर साल पास तथा एक प्रिविलेज टिकट आर्डर (पीटीओ) दिया जाएगा। कुलियों को स्टेशनों पर ही रेस्ट रूम की सुविधा दी गई है। इनमें टीवी, आरओ वाटर और बेड आदि जरूरी सुविधाएं होंगी। रेलवे स्कूल में बच्चों मुफ्त में पढ़ाई की सुविधा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को आतंकी संगठन बता दिया है। क्योंकि भूपेश बघेल ने कांग्रेस में स्लीपर सेल की बात स्वीकार की है। इसका मतलब है कि, कांग्रेस एक आतंकी संगठन है। उस आतंकी संगठन से किसी को भी खतरा हो सकता है। रामकुमार शुक्ला का बात गलत नहीं है। कोई भी स्लीपर सेल वाला उनकी हत्या कर सकता है। प्रशासन को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए। चंद्राकर ने यह बयान कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला के द्वारा जताए गए भय के संदर्भ में दिया है। शुक्ला ने थाने में जमा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर वापस मांगी है। उनका कहना है कि उनपर कभी भी हमला हो सकता है और उनकी जान को खतरा है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को चि_ी भी लिखी है।
लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस मांगते हुए उन्होंने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैंने कुछ बातें कही हैं। भूपेश बघेल के खिलाफ बोलने की वजह से मुझ पर हमला हो सकता है। मेरा लाइसेंसी रिवाल्वर आत्मरक्षा मुझे वापस दे दिया जाए। लोकसभा चुनाव के कारण मेरा रिवाल्वर थाने में जमा की गई। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के पहले आतंकवादी कहे जाने वाले नाथूराम गोड़से के वंशज कांग्रेस को आतंकी संगठन में हास्यास्पद बयान नहीं हो सकता। चंद्राकर का यह बयान मंत्री पद हासिल न करने वाले नेता का पार्टी के प्रति अतिनिष्ठा का प्रतीक है।
सुशील ने रामकुमार शुक्ला को लेकर कहा कि उनके जैसे नेताओं को जो बीजेपी से मिलकर उनके इशारों पर स्तरहीन अवसर वादी बयान देने वाले को तत्काल पार्टी से निकालने की आवश्यकता है। ऐसे लोग पार्टी के संघर्ष को जाया करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ऐसे नेताओं को चिन्हित कर कार्रवाई करेंगे। रामकुमार का छोटा भाई बीजेपी का सदस्य है, और उनके ही कहने पर ऐसे प्रलाभ कर रहे हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। प्रदेश सहित राजधानी में गर्मी का कहर जारी है। सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला है। जो दोपहर तक तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। वहीं डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। शहर में शनिवार के दिन भी मौसम में गरमाहट रही। सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर बाद आसमान में हलके बादल छाने लगे जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राजधानी और उसके आसपास के जिलों में अंधड़ के साथ हलकी बारिश होने की संभावला जताई है।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति अंदरुनी तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 31 मार्च को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है । आज और कल एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की सम्भावना है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। राजधानी के थानों में जप्तशुदा नशीले पदार्थो के नष्टीकरण के संबंध में समस्त माल मोहर्रिर की बैठक हुई।
बैठक में एएसपी ग्रामीण नेउच्चतम न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के तहत नष्टीकरण हेतु की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी दी। सभी प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो की जानकारी तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द जप्तशुदा नशीले पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही कराने निर्देशित किया गया। एएसपी ने सभी थानों से 15 दिनों के भीतर गांजा, अफीम, डोडा, और नशीले टैबलेट के कुल वजन की जानकारी मांगी है। उसके बाद नष्ट करने कोर्ट से अनुमति लेकर की जाएगी। इससे पहले वर्ष 2021 में पुलिस ने इन सामाग्रियों को नष्ट किया था। करीब 5 वर्ष बाद दोबारा नष्ट किया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर नवा रायपुर में मोटरसाइकिल पर स्टंट कर लापरवाहीपूर्वक ड्राइव करने वाले युवकों पर हजारों का चालान किया गया ।
वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों का नवा रायपुर में लगाए गये कैमरों से फुटेज निकालकर पतासाजी कर 11 वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर कार्यालय में तलब किया गया था। वाहन स्वामियों एवं चालकों को यातायात कार्यालय में तलब कर पूछताछ की गयी एवं बाईकर्स व परिजनों को समझाइश दिया गया। इन वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत फाइन किया गया।
हेमंत कुमार ढीमर पिता शरद ढीमर, कोटा रायपुर, जयप्रकाश जांगड़े पिता सुंदरलाल जांगड़े मंदिर हसौद, सोमेश साहू पिता रमेश साहू, चंगोराभाठा रायपुर, संतोष कुमार भिमटे पिता ज्ञानी राम भिमटे, खमतराई, नरेन्द्र कुमार जांगड़े पिता महेश कुमार जांगड़े मंदिरहसौद मनीराम साहू पिता मनराखन साहू अभनपुर, राजू सेन पिता बृजलाल सेन, बजरंग नगर रायपुर, भाला चंद भारती पिता श्याम लाल भारती कोटा रायपुर, आशीष साहू पिता नंदेेश्वर साहू चंगोराभाठा, सुदामा सिंह पिता राजेश्वर सिंह बीरगांव रायपुर, भारत यादव पिता अशोक यादव बांसटाल रायपुर। विगत माह में 16 स्टंट बाजों के विरूद्ध मंदिर हसौद, राखी थाना में भादवि की धारा 279 के तहत कार्यवाही की गयी थी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। केन्द्रीय विद्यालय में नए सत्र के प्रवेश के लिए पंजीकरण हेतु सूचना जारी केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2024- 25 के लिए प्रवेश सूचना का नोटिस जारी कर दिया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01.04.2024 (सोमवार) प्रात:10 बजे से 15.04.2024 (सोमवार)शाम 5 बजे तक होगा। प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्म1ह्यशठ्ठद्यद्बठ्ठद्गड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.द्म1ह्य.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य होगी। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2024 के अनुसार होगी । कक्षाओं में सीटों के आरक्षण के. वि. सं. के प्रवेश दिशा निर्देशों 2024-25 के अनुसार किया जाएगा जो कि https://kvssangathan.nic.in पर उपलब्ध है ।
कक्षा -2 एवं ऊपर की कक्षा में स्थान रिक्त होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल24 (सोमवार) प्रात 8 बजे से 10.04.2024 (बुधवार) शाम 4 बजे तक ऑफ़लाइन मोड द्वारा किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म को संबंधित के.वि. में प्राचार्य के कार्यालय में जमा करवाना होगा। कक्षा -2और उससे ऊपर के लिए प्रवेश और पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रवेश 2024-25 की अनुसूची के अनुसार किया जाएगा। कक्षा 2 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण तभी स्वीकृत किए जाएंगे जब संबंधित के. वि. में रिक्ति उपलब्ध होगी।
यदि आवेदन प्रपत्र में कोई गलत या भ्रामक जानकारी दी गई, तो के.वि. में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
रायपुर, 30 मार्च। निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल से अंतिम चरण 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन ,प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग की अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। आयोग ने संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों का प्रसारण या प्रकाशन नहीं किया जा सकेगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आज कालीबाड़ी स्थित जेआर दानी स्कूल में संकुल समन्वयकों की बैठक ली। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कर्मचारी कल्याण हित में प्रशासन सजग है।
मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। मतदान दल को किसी भी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए। मतदान केंद्र की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय इत्यादि की सुविधाएं होनी चाहिए। साथ ही संकुल समन्यवक मतदाता जागरूकता की गतिविधियों पर ध्यान दें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि कहा कि मतदाता संकुलो में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि मतदान दल के लिए सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के लिए अधिक से अधिक बस सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि इस बार सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त पेयजल और भोजन की व्यवस्था की गई है। स्थायी शौचालय का निर्माण भी किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू ने कहा कि रायपुर क्षेत्र में अधिकतर केंद्रों में महिलाओं की ड्यूटी होती है। ऐसे में पृथक-पृथक टायलेट की व्यवस्था की जाएं। मतदान दलों के ठहरने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। अम्बेडकर चिकित्सालय में एब्सटिन एनामली की लगातार चौथी सफल सर्जरी कर 30 वर्षीय महिला मरीज की जान बचाई। इस बीमारी को चिकित्सीय भाषा में कॉम्प्लेक्स कंजेनाइटल हार्ट डिजीज कहा जाता है। ऑपरेशन के दौरान मरीज के हृदय में डैफोडिल नियो नामक उच्च कोटि का बोवाइन टिश्यू वाल्व लगाया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णत: स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के अनुसार, ऐसे मरीज लगभग 28 से 30 साल तक ही जिंदा रह पाते हैं। लगभग 13 प्रतिशत मरीज जन्म लेते ही मर जाते हैं। 10 साल की उम्र तक 18 प्रतिशत बच्चे मर जाते हैं एवं लगभग 25 से 30 साल तक लगभग सारे मरीज मर जाते हैं। इस बीमारी का ऑपरेशन बहुत ही जटिल होता है एवं बहुत ही कम संस्थानों में होता है। मरीज के शरीर का ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 70 से 75 प्रतिशत ही रहता था। मरीज को बार-बार चक्कर आता था । इस बीमारी को कॉम्पलेक्स कंजनाइटल हार्ट डिजीज कहा जाता है जिसमें बचपन में या पैदा होते ही मरीज का शरीर नीला पडऩा प्रारंभ हो जाता है।
भिलाई में रहने वाली 30 वर्षीय महिला जब प्रेगनेंट थी तब उसके हाथ पैर में सूजन एवं अत्यधिक सांस फूलने की शिकायत होने लगी। गर्भवती होने के कारण इसको आज से 5 महीना पहले स्त्रीरोग विभाग में भर्ती किया गया एवं वहां पर जांच में पता चला कि इसको एब्सटिन नामक दुर्लभ बीमारी है। फिर उन्होंने मरीज को हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के पास ओपिनियन के लिए भेजा कि प्रेग्नेंसी को टर्मिनेट करना है कि आगे बढ़ाना है। चूंकि मरीज की स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए इस मरीज को सीजेरियन सेक्शन की सलाह दी गई। ऑपरेशन के तीन महीने बाद मरीज को एसीआई के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णत: स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।