छत्तीसगढ़ » धमतरी
धमतरी, 12 मार्च। राज्य की भाजपा सरकार आज मोदी की एक और गारंटी पूरी करते हुए आज बारह मार्च दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के किसानों को एमएसपी और बोनस के बीच की अंतर राशि का भुगतान करेगी, जिससे प्रत्येक क्विंटल 917 की राशि किसानों के खाते में सीधा डाला जाएगा, जिस पर हर्ष जताते हुए धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा कि किसानों के लिए आज सबसे बड़ा पर्व है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार मना रही है,हमारी सरकार सुशासन की सरकार है। दो दिन पूर्व महिलाओं को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी कर विष्णु देव साय सरकार ने मोदी की गारंटी पूरी की और आज किसानों को किये गए वादेनुसार एमएसपी और बोनस के अंतर की राशि 917/- एक मुश्त उनके खाते में डालने जा रही है,यह छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए सबसे बड़ा पर्व है कि उनके द्वारा चुनी हुई सरकार अपने किये वादे पर खरा उतर कर एकमुश्त किसानों को राशि उन्हें दे रही है। छत्तीसगढ़ धान का वो कटोरा है जिसकी समृद्धि किसानों से है, और उन्हें समृद्ध करते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13,320 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है। पिछले 5 वर्षों में किसानों को जो तरसा तरसा के पैसा दिया जा रहा था जिससे किसान परेशान थे परन्तु आज प्ररेश में भाजपा की विष्णु देव सरकार या गई है अब किसानों को समृद्ध और खुशहाल होने से कोई नहीं रोक सकता, डबल इंजन की सरकार में प्रदेशवासियों की खुशियां भी डबल हो रही है, आज के इस दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पूरी छत्तीसगढ़ की जनता आभारी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 मार्च। बेरोजगारी एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर सीएम हाउस का घेराव किया गया, जिसमें धमतरी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और पूरी ताकत के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र सोनवानी,उदित साहू,नदीम अली, लिली श्रीवास,कुलेश्वर देवांगन,तारिक रजा कादरी, प्रमोद कुंजाम, वतांजली गोस्वामी,राज देवांगन,गुरुगोपाल गोस्वामी, गौतम वाधवानी, हितेश गंगवीर, सोनू चौहान,पुखराज साहू, इंदरजीत सिहं दिग्वा, अजय सिन्हा, हेम साहू, योगेश साहू, तिलक साहू, विष्णु सिन्हा, अनूप नेताम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
नगरी, 12 मार्च। तहसील साहू समाज नगरी सिहावा द्वारा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सोमवार सुबह 10बजे साहू सदन डोंगरडूला में भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर बैठक आंरभ किया गया। जिसमें अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा ने समजिक उद्बोधन में कहा गया है कि समाजिक एकता और संगठन के बारे मे विस्तार बताया गया ।साथ ही आने वाले 30मार्च को महासभा होने की जानकारी दी।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया और होने वाले महासभा के बारे में कई विषयों पर चर्चा किया गया और होने वाले महासभा में व्यवस्था के रुप रेख के सबंध में चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष पुनीत राम साहू ,सचिव सुभाषचंद्र साहू, उपाध्यक्ष अनराज साहू,कोषाध्यक्ष सखाराम साहू, सहसचिव, पेमन साहू लवकुमार साहू, संरक्षक सहदेव राम साहू, महिला तहसील उपाध्यक्ष कौशल देवी साहू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सुलोचना साहू, सचिव कमल साहू, अंकेक्षक टिकेश साहू, पेमन साहू, काजू साहू, किरण साहू के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकरिणी पदाधिकारी उपस्थित थे।
नगरी, 12 मार्च। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा ने धमतरी जिला के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और इसके साथ ही आने वाले समय में इन समस्याओं के निदान हेतु उनसे निवेदन किया। प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में पर्याप्त समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
नगरी, 12 मार्च। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के माताजी पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला भाजपा के मंत्री राजेंद्र गोलछा ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निवास मौलविहार में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
नगरी, 12 मार्च। बेलरगांव क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल बेलरगांव के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि बेलर क्षेत्र की जो भी मांग है। उसे जल्द पूरा करने आश्वत किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, गुलशन साहू, रोजवेल्ट सांडे उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 मार्च। गोरेगांव में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी ध्रुव पूर्व विधायक सिहावा रही।
मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उदबोधन में कहा कि रामायण बताती है कि कुछ गुणों को अपना कर कुछ खास बातों को ध्यान में रखकर मर्यादा एवं अनुशासन वाला जीवन जीना चाहिए, इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। रामायण एक राज परिवार और राजवंश की कहानी है जो पति-पत्नी भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के आपसी रिश्तों के आदर्श पेश करता है। रामायण में राजा रामचंद्र जी थे, जिन्होंने अपने प्रजा के हित के लिए हमेशा कार्य किया वैसा ही हमारे छत्तीसगढ़ के राजा को करना चाहिए कोई भी विशेष वर्ग के लिए कार्य नहीं करना चाहिए, वह राजा सभी के लिए है। सभी वर्ग को लाभ मिलना चाहिए इसमें किसी भी योजना के लिए कोई भी मापदंड निर्धारित नहीं करना चाहिए।
राजा रामचंद्र जी ने कभी किसी वर्ग विशेष के लिए कार्य नहीं किया मैं रामायण मानस सम्मेलन में उपस्थित श्रोताओं से कहना चाहूंगी की रामायण में छिपा है जीवन का सार, अपने जीवन को बना सकते हैं। सुखी और सफल रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह मनुष्य को जीवन की सीख देता है।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मीना बंजारे जिला पंचायत सदस्य, सरपंच गोरेगांव, रुद्रप्रताप नाग,सचिन भंसाली,प्रदीप सोन, भरत लहरे,वीरेंद्र यदुराज, थानेश्वर यदुराज, खिंजन नाग, लेखराम साहू, राधेश्याम ध्रुव, नंदकिशोर ध्रुव,गजेन्द्र यदुराज, भानेन्द्र अटलखाम, धनेश्वरी अटलखाम एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 मार्च। राज्य सरकार की महत्वाकांयोजना के अंतर्गत महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम 10 मार्च को जनपद पंचायत नगरी के मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ।
महिला एवं बाल विकास विभाग व जनपद पंचायत नगरी द्वारा आयोजित महतारी वंदन योजना में क्षेत्र की लगभग 4000 से 5000 महिलाएं भाग ली। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मण्डल प्रभारी रविशंकर दुबे, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत अध्यक्ष अराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नागेंद्र शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि कमल डागा, अकबर कश्यप, रामगोपाल साहू, सभापति सुलोचना साहू, श्यामन्त बिसेन, भुनेश्वरी धृतलहरे, हृदय साहू, राकेश चौबे, राजेश गोसाईं, मनोहर मानिकपुरी, अजय यादव, सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
उक्त कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पवन कुमार प्रेमी के निर्देशन में संपन्न हुआ। निर्धारित समय 11 से 2.30 बजे तक अतिथियों के उद्बोधन में राज्य व केंद्र सरकार के योजनाओं को जनता के समक्ष रखा गया। निर्धारित समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने को अपील किया गया।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिलाओं को डीबीटी द्वारा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 1000 रु. की राशि स्थानांतरित किया गया। जनपद पंचायत नगरी के द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्रायसिकल प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार केतन भोयर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ए. के. ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी के. आर. साहू, महिला बाल विकास योजना अधिकारी सोमेंद्र साहू एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
भारत को विश्वशक्ति बनाने मोदी सरकार जरूरी-अजय चन्द्राकर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,12 मार्च। देश है तो हम हैं, हमारी पहचान भगवान राम से है, वे स्थापित हो गए तो भारत की राष्ट्रीयता, हमारी संस्कृति और वैभव स्थापित हो गया, इस चुनाव में हमारा मुद्दा भारत का नवनिर्माण है, इस काम को पूरा करने में जुटे मोदी जी को जिताने हमको जी-जान से जुटना होगा, तभी हम सांप बिच्छू, नेवलों के गठबंधन को हरा सकते हैं। उक्त बातें कुरुद के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्लस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने कही।
सोमवार को पुराना मंडी प्रांगण में कुरुद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि मैं तो निमित्त मात्र हूं असली प्रत्याशी कमल और मोदी हैं, दिल्ली में तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर ही 2047 तक हम भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इतने कम समय में मेरा सभी गांवों और मतदाताओं तक पहुंचना संभव नहीं है, अत: आप सभी अपने आप को उम्मीदवार समझकर चुनाव लड़ें और कमल फूल को जिताएं।
सांसद चुन्नीलाल साहू ने मतदाताओं को याद दिलाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में मुझे 92 हजार की लीड मिली थी लेकिन इस बार जीत का अंतर 2 लाख होना चाहिए। कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर ने बताया कि 24 सौ गांव और 22 बूथों तक उम्मीदवार का पहुंच पाना संभव नहीं है, इसलिए सभी विधानसभा मुख्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से प्रत्याशी से मुलाकात कराई जा रही है। इसके बाद हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपनी छोटी मोटी वैमनस्यता को भूलाकर एकजुटता से चुनाव लड़ पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
इसके पूर्व विधानसभा प्रभारी आशु चन्द्रवंशी, भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, एलपी.गोस्वामी, ज्योति चन्द्राकर, गौकरण साहू, भीमदेव साहू आदि ने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत की कल्पना को साकार करने चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
इस मौके पर देश में मोदी, प्रदेश में साय और क्षेत्र में विधायक चन्द्राकर के नेतृत्व को स्वीकार कर कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा। कुछ की घर वापसी सहित करीब सौ लोगों का पार्टी प्रवेश कराया गया। जिनका वरिष्ठ नेताओं ने भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रविकांत चन्द्राकर, भानु चंद्राकर कुलेश्वर चंद्राकर, मालकराम साहु, कृष्णकांत साहू, हरिशंकर सोनवानी सिंधु बैस, टिकेश जागृति साहू, हरख जैन, पूजा लोकेश साहू, तामेश्वरी साहू, रामस्वरूप पूर्णिमा साहू, सत्यप्रकाश सिन्हा, झागेश्वर, संतोष ध्रुव, सहित चारों मंडल के पदाधिकारी-सदस्य, सेक्टर प्रभारी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, मोर्चा-प्रकोष्ठ बूथ अध्यक्ष पालक एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
नगरी, 12 मार्च। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में सोमवार को प्रो.आर.आर.मेहरा प्रभारी प्राचार्य के निर्देशन एवं स्वीप प्रभारी प्रो.मेाहित कुमार के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वीप गतिविधि के अंतर्गत बीकाम एव ंबीएससी के विद्यार्थियों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया, जिसमें प्रो.आर.आर.मेहरा प्रभारी प्राचार्य ने मतदान के महत्व को समझाते हुए निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ दिलायी गई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ मनरेगा मेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष डी के यादव के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा संभाग अध्यक्ष पुष्पा राजवाड़ी, मनरेगा मेट संघ छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिलाध्यक्ष रामबिलास, एवं जिला महामंत्री तिलेश्वर राजवाड़ी के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर महिलाओं को सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना रास्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत पूरे भारत में अलग अलग राज्य मे मनरेगा कार्य संचालित है जो 40 मजदूर के पीछे 1 मेट नियुक्त है जिसमें शासन कि महत्वपूर्ण योजना के साथ अन्य कार्यों पर भी सहयोग प्रद है। मनरेगा श्रमिक महिला,दीदीयों, मितानिन मेट को श्रीफल देकर मुंह मीठा कर सम्मान किया गया, जिलाध्यक्ष रामबिलास पुष्पा राजवाड़ी ने बताया इस सम्मान कार्य में जिला संघ की ओर से हमारे प्रदेश अध्यक्ष डीके यादव जी कि जन्मदिन पर महिलाओं को भी बधाई देते हुये सम्मानित किया गया।
इस समारोह में उपस्थित ग्राम पंचायत के मेट कुंती सिंह एवं जिला अध्यक्ष रामविलास जिला संरक्षक पुष्पा राजवाड़े जी जिला सचिव जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार देवांगन, जिला महामंत्री तिलेश्वर रजवाड़ी, जिला सहसचिव ओम प्रकाश कुशवाहा, जिला कार्यकारिणी इंद्रावती, जिला कोषाध्यक्ष नीलेश दुबे जी और ब्लॉक अंजू प्रजापति महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान हुआ।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि अवतरण दिवस पर प्रदेश के लोक प्रिय मेट साथी एवं प्रदेश जिला ब्लॉक सामाजिक यादव संगठन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख संगठन अध्यक्ष के आलावा प्रेस मीडिया पत्रकार महिला मेट साथियों का शुभकामनायें प्राप्ति हुई,सभी शुभचिंतक मेट साथियों को आभार व्यक्त करते हुये कहा आप सभी कि निम्न समस्या माँग को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में भरसक प्रयास है।
मंगल नायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर मेट महासंघ दिल्ली,राधेश्याम कौशिक उपाध्यक्ष मेट संघ छत्तीसगढ़ जिलाध्यक्ष गायकवाड, धमतरी भजन यादव, धनेश्वरी साहू संभगीय अध्यक्ष ऋषि ध्रुव प्रदेश सचिव, विष्णु कोठारी सोहन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद सहित सभी पदाधिकारी ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 मार्च। कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है ठीक इसी तरह का वाकया कुरुद क्षेत्र में नजऱ आया। शिवरात्रि मेला देख बाइक से घर लौट रहे एक छात्र को किसी अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार उसे सडक़ पर तड़पता छोड़ भाग गया। उस रास्ते से गुजर रही एक महिला ने बुरी तरह जख्मी युवक को देख उसके मोबाइल से पुलिस और परिजनों को खबर दी। समय पर इलाज मिलने से छात्र अब ख़तरे से बाहर आ गया है।
कुरुद एवं पाटन विधानसभा की सीमा में स्थित ग्राम कौही में हर साल महाशिवरात्रि मेला लगता है। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ रहती है। इन्हीं में पालीटेक्निक कॉलेज रुद्री का छात्र चंद्रकांत उर्फ बबलू पिता पुनारद साहू उम्र 22 वर्ष रात्रि करीब 10 बजे अपने गांव जोरातराई (सिलौटी) लौट रहा था। तभी पुराना धमतरी-रायपुर मार्ग में गुजरा के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक पीछे से उसकी बाइक को जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया।
हादसे के बाद उस रास्ते से गुजर रही एक अनजान महिला ने मानवता का परिचय देते हुए बीच सडक़ में अचेत अवस्था मे पड़े युवक को देख अपने वाहन से उतर अन्य राहगीरों को रोक घायल की मदद के लिए प्रेरित किया।
किसी फ़रिश्ते की तरह मदद को आई महिला ने छात्र के मोबाइल से पुलिस परिजनों को खबर दी। देखते ही देखते एम्बुलेंस और परिजन घटना स्थल पहुंच गए। भखारा पुलिस एवं प्रियजनों ने कहा कि मानवता की मिसाल बन प्राण रक्षा करने वाली अज्ञात महिला से अन्य लोगों को प्रेरणा लेने का काम किया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 मार्च। प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिला सम्मेलन में जिस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर पहली किस्त उनके बैंक खातों में डाली तो सैकड़ों महिलाओं ने हाथ उठाकर पीएम सीएम का अभिनंदन किया।
रविवार को पुराना मंडी प्रांगण में आयोजित महतारी सम्मेलन में कुरुद विधानसभा की मातृशक्ति को संबोधित करते हुए पार्टी नेता निरंजन सिन्हा, ज्योति चन्द्राकर, सिंधु बैस, गौकरण साहू, कुलेश्वर चन्द्राकर, तामेशवरी साहू,जागृति साहू,भानु चन्द्राकर, पूजा साहू, कृष्णकांत साहू, सुरेश अग्रवाल, हरिशंकर सोनवानी, मालकराम साहू, मोहन अग्रवाल आदि ने बताया कि भाजपा जो कहती हैं वो करती है। चुनाव पूर्व किए गए वायदे को पूरा करते हुए आज क्षेत्र की 69108 माता बहनों के खाते में महतारी वंदन की पहली किश्त जमा करा दी गई है। इसे ही मोदी के गांरटी और विष्णु का सुशासन कहा जाता है।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, मुफ्त अनाज जैसी केन्द्रीय योजनाओं का उल्लेख करते हुए नया स्वाभिमानी भारत निर्माण हेतु दिल्ली में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एसडीएम डीडी मण्डावी, तहसीलदार मनोज भारद्वाज, सीईओ बीआर वर्मा सहित शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी पार्टी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,11 मार्च। संकुल केंद्र झिरिया के प्राथमिक विभाग में समझ के साथ स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ईनाम में ज्यामितीय बॉक्स प्राप्त किया।
समग्र शिक्षा जिला कार्यालय विकास खंड स्रोत समन्वयक धमतरी के आदेशानुसार संकुल समन्वयक भागबली जोशी के मार्गदर्शन एवं निर्णायक केशव सिन्हा,दीपक सहारे के देखरेख में स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें मात्राओं, विराम चिन्ह, समझ कर पढऩा, कहानी या अनुच्छेद को पढ़ कर प्रश्न निर्माण करना, पाठ के प्रश्नों का उत्तर देना, निर्धारित समय में शब्दो की गणना इत्यादि की कसौटी तय की गई। जिसे पार कर गुंजन साहू प्राथमिक शाला उड़ेना, ऐश्वर्या कुमार झिरिया, अरुण ध्रुव झिरिया ने पुष्कार में ज्यामितीय बाक्स प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सोहन साहू ,कौशल पटेल, पेमेश्वरी साहू, यशवंत बंजारे, मनोज साहू आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 मार्च। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल तरीके से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ का शुभारंभ कर प्रदेश की आधी आबादी के बैंक खाते में पहली किश्त पहुंचाने का काम किया। सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कुरुद विधानसभा की महिला नेत्रियों ने क्षेत्र की 65 हजार से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बधाई दी है।
धमतरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नपं कुरुद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू की है। जिसके तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किये जाएंगे।
भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष सिन्धु अजय बैस ने बताया कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका अदा करेंगी।
महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा रामस्वरूप साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इसके लिए 21 वर्ष से अधिक उम्र की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
कुरूद मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति टिकेश साहू ने माना कि महतारी वंदन योजना’ लागू होने से समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत कठौली की पूर्व सरपंच तामेश्वरी गौकरण साहू ने कहा कि कुरुद विकासखण्ड की 65हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के द्वारा मासिक डीबीटी के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।इसके लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
सिर्री भाजपा मंडल महिला मोर्चा प्रभारी एवं ग्राम पंचायत फुसेरा सरपंच पूजा लोकेश साहू ने बताया कि विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। सामाजिक सहायता योजनाओं के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये से कम पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को यह योजना लाभ प्रदान करेगी।
ग्राम पंचायत चरमुडिय़ा सरपंच नीतू तेजेंद्र तोडेकर ने राज्य सरकार की इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से महिलाओं को परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर को उठाने का एक मजबूत आधार मिलेगा। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से समाज में उनके प्रति भेदभाव में कमी और जागरूकता आएगी। इसे तरह के विचार कुछ और महिलाओं ने भी व्यक्त किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 मार्च। महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा के सांसद प्रत्याशी भोजराज नाग नें नगरी मंडल के अंतर्गत विभिन्न देव स्थल पर पहुंच कर दर्शन करके जनसंपर्क किया।
प्रथम कोटेश्वर महादेव के दर्शन के पश्चात कर्णेश्वर महादेव के दर्शन किए उसके पश्चात खम्हरिया एवं सांकरा के मानस मंच पर उद्बोधन दिये, फिर फरसिया में महामाई के दर्शन करके गोरेगांव के मानस मंच पर उन्होंने उद्बोधन दिया और फिर अंतिम उद्बोधन बिरगुडी के मानस मंच पर किया।
नाग जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं पुजारी भी हूं और जनसेवक भी। मैं उन जनसेवक में से नहीं हूं जो एक बार चुनाव जीतने के पश्चात 5 साल तक नजर नहीं आते, बल्कि मैं तो महीने में 25 दिन बाहर घूमता हूं और आप लोगों के बीच इतना आऊंगा की आपको कहना पड़ जाएगा कि अब कितने बार आओगे। इस पर जनता ने खूब तालियां बजाई और उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी हलधर साहू, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा, रामगोपाल साहू, हृदय साहू, राजेश गोसाई, नर्सिंग मरकाम, तुलसी साहू, गुरु प्रसाद साहू एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 मार्च। महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर देऊर पारा में सुबह से लंबी कतार दिखी। बोल बम और हर हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। मन्दिर के सामने नारियल, धतूरा के फूल,अगरबत्ती, बेलपत्रों की दुकानें सजी रही।
महानदी और बालका के संगम में लोग डुबकी लगाकर शिव जी की आराधना की महाशिवरात्रि पर ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों का धरती पर प्रकाट्य हुआ था, और भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन उत्सव के रूप में मनाने की परम्परा है। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने विधि विधान से पूजा-अर्चना बेलपत्र, धतूरा, शमी,गंगा जल,दूध दही,चंदन,कनेर के फूल सहित शिव के प्रिय फूलों से की गई। रात्रि में रुद्राभिषेक कर महा आरती की।
ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि भगवान शिव की रात्रि जिसे पूरा विश्व आस्था के साथ मनाता है कर्णेश्वर धाम जो ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित विभिन्न मंदिरों का समूह है यहाँ राम जानकी, गणेश भगवान आदि विराजित है। गर्भगृह में विराजित शिवलिंग की महिमा अपरम्पार है निसन्तान दम्पति महा शिवरात्रि के दिन यहा जलाभिषेक कर अपनी याचना करते है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर ने बताया कि कर्णेश्वर धाम में प्रतिदिन पूजा-अर्चना व आरती पुजारियों द्वारा की जाती है। इसके अलावा यहा वर्ष भर धार्मिक व सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते है। महाशिवरात्रि पर सुर समागम मानस परिवार मावली पारा कांकेर, द्रोपड़ी मानस परिवार महासमुंद व हिन्द मानस परिवार दिनभर शिव महिमा का गुणगान किया। देव शिल्प एसोसिएट्स द्वारा खीर वितरण किया गया। कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग,पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र के विकास, सुख शान्ति की कामना की। ट्रस्ट ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
इस दौरान संरक्षक कलम सिंह पवार ,रवि दुबे,नागेन्द्र शुक्ला,ललित शर्मा,छबि ठाकुर, रामभरोसे साहू, योगेश साहू, मोहन पुजारी, भरत निर्मलकर, छबि ठाकुर, महेंद्र कौशल, हनी कशयप, उत्तम साहू, गगन नाहटा, रवि भट्ट, कमल डागा,बबलू गुप्ता, दुर्गेश साहू, अनिरुद्ध साहू देवेन्द्र साहू, रामेश्वरी साहू, प्रीतम गोस्वामी, डोमार मिश्रा, पंकज ध्रुव,संतु साहू, टेश्वर ध्रुव, ईश्वर जांगड़े आदि की उपस्थिति रही।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मार्च। विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत भोयना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रि-दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं प्राथमिक शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसके मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीषा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, घनश्याम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, आकाश गोलछा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, सरिता यादव सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, देवंतीन सोनवानी सरपंच ग्राम पंचायत भोयना, अशोक देवांगन उपसरपंच ग्राम पंचायत भोयना उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ भगवान सिया रामचन्द्र जी के पूजा पाठ कर रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया एवं नवनिर्मित सामुदायिक भवन व प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्षा निर्माण का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथिगण मंचासीन हुए ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने सर्वप्रथम उपस्थित जनों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए भगवान शिवजी, भगवान सियाराम चन्द्रजी से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहीत पीर दुनिया में रामायण का मंचन एवं मानस गान के जरिए आराध्य देव श्री रामचंद्र की पूजा-अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती है यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
श्री साहू ने आगे कहा कि आज समुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं प्राथमिक शाला भवन में अतिरिक्त कक्षा निर्माण कार्य के लोकार्पण होने से निश्चित ही छात्र-छात्राओं सहित ग्राम वासियों को विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों की आयोजनों में सहूलियत होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि रामायण मानस मंडली भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। यहां ग्रामवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसके पूर्ण होने से लोहा में उत्साह है। इस दौरान मायन ध्रुव, देवेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, डोकेश्वर ध्रुव, राधा बाई नेताम, श्रीमति उर्मिला ध्रुव, दुर्गा धुव, भारती ध्रुव, रोहिणी खुंटे, प्रेमीन साहू, गीतेश्वरी साहू, नर्मदा यादव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मार्च। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर धर्मधरा धाम धमतरी में विराजमान रुद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने सपरिवार पहुंची भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मार्च। विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत भोयना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रि-दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं प्राथमिक शाला भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसके मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीषा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, घनश्याम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, आकाश गोलछा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, सरिता यादव सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, देवंतीन सोनवानी सरपंच ग्राम पंचायत भोयना, अशोक देवांगन उपसरपंच ग्राम पंचायत भोयना उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ भगवान सिया रामचन्द्र जी के पूजा पाठ कर रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया एवं नवनिर्मित सामुदायिक भवन व प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्षा निर्माण का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथिगण मंचासीन हुए ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने सर्वप्रथम उपस्थित जनों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए भगवान शिवजी, भगवान सियाराम चन्द्रजी से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सहीत पीर दुनिया में रामायण का मंचन एवं मानस गान के जरिए आराध्य देव श्री रामचंद्र की पूजा-अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती है यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
श्री साहू ने आगे कहा कि आज समुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं प्राथमिक शाला भवन में अतिरिक्त कक्षा निर्माण कार्य के लोकार्पण होने से निश्चित ही छात्र-छात्राओं सहित ग्राम वासियों को विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों की आयोजनों में सहूलियत होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि रामायण मानस मंडली भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। यहां ग्रामवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसके पूर्ण होने से लोहा में उत्साह है। इस दौरान मायन ध्रुव, देवेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, डोकेश्वर ध्रुव, राधा बाई नेताम, श्रीमति उर्मिला ध्रुव, दुर्गा धुव, भारती ध्रुव, रोहिणी खुंटे, प्रेमीन साहू, गीतेश्वरी साहू, नर्मदा यादव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मार्च। जिला प्रशासन धमतरी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा पोस्टकार्ड लेखन का कार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं अपने-अपने नाना नानी, दादा दादी, रिश्तेदारों व प्राचार्य, शिक्षकगण, विधायक, सांसद व जिला अधिकारियो को पोस्टकार्ड के माध्यम से बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ हेतु प्रेरित किया गया।
बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। बेटी कलेक्टर ,डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, पायलट, शिक्षक बनकर सेवा दे रही है। ऐसी बेटियों पर हमें गर्व है। उनके सपनों को एक नहीं उड़ान देवें व अपील किया गया कि बेटे बेटियों में किसी प्रकार का भेदभाव ना करें। बोर्ड परीक्षा, जेईई, नीट, खेल स्काउट गाइड, एनएसएस सभी क्षेत्रों में अव्वल आ रही है। गीत, नारा, चित्र, स्लोगन, बेटी है अनमोल उपहार -शिक्षा है उसका अधिकार, जैसे जल है तो जीवन है- वैसे बेटी है तो कल है, बेटी एक वरदान है -बेटी ही देश की शान है आदि के माध्यम से संदेश देकर प्रेरित कर रही है।
प्राचार्य संयोगिनी रामटेके व एनएसएस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद साहू द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। आज गांव की बेटियां भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है तथा भोथली की बेटी तेजस्वी साहू सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रही है। आज नारी अबला नहीं सबला बनकर घर परिवार व गांव को एक नई दिशा दे रही है। दीपा, तारिणी, डिंपल, योगमाया, डेमीन, लोमिन, युक्ति, प्रियंका ,रूमा, वीणा, उमा आदि विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं रामशरण मिश्रा, गोपेश साहू, रामानंद साहू आदि सहयोग प्रदान किया।
निषाद भवन में बोर खनन कार्य का किया भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मार्च। ग्राम सोरम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोड़ समाज द्वारा भगवान शिव पूजन एवं निषाद समाज भवन में बोर खनन कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुपमा साहू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता बाबर सभापति जिला पंचायत धमतरी, जगन्नाथ साहू ग्राम पटेल, बिसेलाल साहू पूर्व जोन कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित रहे। सोरम में समस्त आदिवासी गोंड समाज द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। विधायक ओंकार साहू ने महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।
श्री साहू ने आगे कहा कि सामाजिक सद्भावना के लिए सभी को इस तरह के आयोजनों में शामिल होना चाहिए। भगवान श्री राम का प्रभाव उत्तर से दक्षिण में एवं भगवान श्री कृष्ण का प्रभाव पूर्व से पश्चिम की ओर है लेकिन भगवान भोलेनाथ का प्रभाव हर जगहों पर है। पूरा देश महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ के आस्था के सागर में डूब चुकी है, साथ ही समाज एवं ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की मांग पर जल्दी आने वाले समय में कार्य मांग पूर्ण करने आश्वस्त किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तोगु गुरुपंच, शिव मरकाम, भोलाराम निषाद, पुरुषोत्तम नेताम, मनोज निषाद, सुरेश कतलाम, जगदेव निषाद, भीषम उइके, पुनीत राम निषाद, कृष्ण कुमार यादव, राम अवतार निषाद, नरेश यादव, राजाराम निषाद, नंदू निषाद, फगुनू निषाद, चंद्रहास निषाद, जगन निषाद सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर न्यू स्टार युवा समिति ग्राम लखनपुरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देशी राम कमार सरपंच ग्राम पंचायत लखनपुरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य, उमेश देव जनपद सदस्य, राजू सोम अध्यक्ष सरपंच संघ नगरी, यतींद्र बिसेन सरपंच पोडागांव, रूद्र प्रताप नाग सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खिलाडिय़ों को खेल भावना का सम्मान करते हुए खेल खेलना चाहिए। खेलकूद से हमें अनुशासन में रहने की सीख मिलती है, स्वस्थ्य शरीर के लिए भी खेल जरूरी है। साथ ही खेल से हमारी नेतृृत्व करने की क्षमता का विकास होता है।
इस अवसर पर कुमार साय नेताम, ईश्वर नेताम, राम प्रसाद नेताम, धनराज नेताम, लखमू राम नेताम, राधे लाल नेताम सोनसाय ठाकुर, कोमल सिंह, मानसाय नेताम, दीनबंधु नेताम राजेन्द्र नेताम, श्रवण नेताम, बृज लाल नेताम, शिवलाल नेताम सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने अभिषेक एवं अन्य तरह से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ को मनाने का यत्न किया।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष के नारे लगते रहे। मंदिरों में अलसुबह 5 बजे से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। दिन भर मंदिर व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर के प्राचीन शिव मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ अधिक होने से भक्तजनों ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का दर्शन औ पूजा-अर्चना की।
इसी तरह से नगर के शिवालयों शंकर नगर की शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर शिव परिवार, सरोजिनी चौक शिव मंदिर, सिविल अस्पताल के सामने स्थित शिव मंदिर, संजय नगर शिव मंदिर में सारा दिन भक्त जन उमड़ते रहे। सन सिटी कॉलोनी में नव निर्मित शिव मंदिर में विधि विधान से मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रियंका कॉलोनी की शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक पश्चात विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का काम किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 मार्च। कुरुद जनपद में सामान्य सभा की बैठक में भारतमाला परियोजना एवं रेत हाइवा से खराब हुई क्षेत्रिय सडक़ों फिर से बनवाने का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने एडीबी रोड निर्माण हेतु पेंड कटाई, पीएम आवास, शौचालय विहीन घरों एवं महतारी वंदन योजना की जानकारी अधिकारियों से लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू की अध्यक्षता में हुई समान्य सभा की बैठक में सदस्यों ने 13 विभाग के कामों की समीक्षा की। पीएचई विभाग को नवागांव थूहा में जलश्रोत की जानकारी देने एवं सभी गांवों में हैंडपंप सूधार करने का निर्देश दिया गया। आरईएस अधिकारी को 15 वें वित्त से स्वीकृत सभी कामों को 31 मार्च तक पूरा करने, जलसंसाधन विभाग को कातलबोड नहर नाली में मुरुम बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक क्षेत्र के 21 गांवों को टीबी मुक्त कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी कि कुरुद ब्लॉक से महतारी वंदन योजना के तहत 65 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 96 अधूरे मकान को जल्द पूरा करने की समझाइश संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके अलावा शिक्षा, लोकनिर्माण, उधानिकी, कृषि, खाद्य, जंगल, विद्युत आदि विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, सभापति परमेश्वरी-महेंद्र साहू, रविन्द्र साहू, धरमपाल, कांति साहू, पुरुषोत्तम लाल, तामेश्वरी साहू, लोकेश साहू, पदमा, देवकुमारी, सुनील गायकवाड़, विधायक प्रतिनिधि गौकरण साहू, सीईओ बीआर वर्मा, राकेश ध्रुव सहित अन्य जनपद सदस्य, अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।