इतिहास

इतिहास में 31 मई
31-May-2022 9:53 AM
इतिहास में 31 मई

पहला डाक सेवा कार्यालय

 

  • 1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • 1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • 1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
  • 1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
  • 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
  • 1994 - दक्षिण अफ्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109 वां सदस्य राष्ट्र बना।
  • 1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
  • 1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
  • 2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
  • 2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
  • 2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
  • 2008 - सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
  • 2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गऱीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।  भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
  • 1852 -जर्मन चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी रिचर्ड जूलियस पैट्री का जन्म हुआ, जिन्हें हम पैट्री डिश से याद रखते हैं। पैट्री डिश एक कम गहरा डिश होता है जो काँच या प्लास्टिक का बना होता है, जो ऊपर से ढका रहता है। इसका उपयोग टिश्यू कल्चर तकनीक में होता है। (निधन-20 दिसम्बर 1921)
  • 1941- अमेरिकी फार्मैकोलॉजिस्ट  लुइ जे. इग्नैरो का जन्म हुआ, जिन्होंने जिन्हें रॉबर्ट एफ. फर्कगॉट और फैरिड म्युरैड के साथ नाइट्रिक अम्ल की खोज करने के लिए 1998 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1986 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  लियो जेम्स रेनवाटर का निधन हुआ, जिन्हें कई असमरेखीय परमाणु नाभिक की संरचना के अध्ययन के लिए 1975 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें डैनमार्क के भौतिकशास्त्री आएज एन. बोर और बेन आर. मौटेल्सन के साथ मिला।(जन्म-9 दिसम्बर 1917)
  • 1910 -आंग्ल-अमेरिकी चिकित्सक  ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का निधन हुआ, जो आधुनिक समय में चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (जन्म 3 फरवरी 1821)
  •  महत्वपूर्ण दिवस-  31 मई को  विश्व धूम्रपान एवं तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news