इतिहास

इतिहास में 6 जून
06-Jun-2022 10:45 AM
इतिहास में 6 जून
  • 1907 -पर्सिल नाम का पहला डिटर्जैन्ट बाज़ार में आया।
  • 1942- अमेरिका में पहली बार ऐडलीन ग्रे ने नायलॉन पैराशूट से छलांग लगाई।
  • 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
  • 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने  बिस्टेक  नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • 2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फिलीस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
  • 2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
  • 2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
  • 2007 - दक्षिण अफ्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
  • 2008 -   कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया। 
  • 1891 -कन्नड कहानी के प्रवर्तक और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक  मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ। 
  • 1930 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1936 -  प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता डी. रामानायडूृ का जन्म हुआ। 
  • 1918- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐड्विन गेर्हार्ड क्रेब्स का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रोटीन उत्क्रमणीय फॉस्फोरिलीकरण की खोज की जिसके लिए उन्हें एडमण्ड एच. फिशर के साथ सन् 1992 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1850- जर्मन भौतिकीविद् फर्डिनैन्ड ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें नोबेल पुरस्कार गुग्लिएमो मार्कोनीके साथ वायरलैस टेलीग्राफी के विकास के लिए वर्ष 1909 का नोबेल पुरस्कार मिला। ब्राउन कैथोड किरण ओसिलोस्कोप के आविष्कारक थे। (निधन-20 अप्रैल 1918)
  • 1956-अमेरिकी पुरातत्वविद्  हाइरैम बिंघम का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1911 में पेरू में माचू पिच्चू की खोज की। यह खोज उन्होंने तब की जब वे वहां इंका सभ्यता की राजधानी की तलाश में गए थे। (जन्म-19 नवम्बर 1875) 
  • 1878- स्कॉटलैण्ड के मंत्री और स्टरलिंग सायकल इंजन के आविष्कारक  रॉबर्ट स्टरलिंग का निधन हुआ, जिन्होंने हीट इकोनोमाइजऱ के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।  (जन्म-25 अक्टूबर 1790)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news