इतिहास

इतिहास में 23 जून
23-Jun-2022 12:28 PM
इतिहास में 23 जून
  • 23 जून : दो बड़े विमान हादसों का गवाह, एक ने संजय गांधी की जान ली
  • नयी दिल्ली, 23 जून :भाषा: विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।
  • इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं।
  • 23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह है। 1985 में वह 23 जून का ही दिन था, जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के क़रीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।
  • देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया।
  • 1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा। 1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।
  • 1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा। 1868 : क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
  • 1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन।
  • 1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।
  • 1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।
  • 1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत।
  • 1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई। 1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया। 1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।
  • 1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।
  • 2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।
  • 1868 -क्रिस्टोफर लैथम शोल्स टाइपराइटर को पेटेन्ट कराया गया।
  • 1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
  • 1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
  • 1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने की घोषणा।
  • 1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100 वां प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
  • 2008 -  प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की। टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।   नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
  • 1934 - गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का निधन हुआ।
  • 1761 - महान मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ।
  • 1914 -  राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ।
  • 1971 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश  का निधन हुआ।
  • 1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ।
  • 1937-अंग्रेज़ भूविज्ञानी तथा पुराजल वायु विज्ञानी निकोलस शैक्लेटन का जन्म हुआ, जिन्होंने यह पता लगाने में मदद की कि कार्बन डाईआक्साइड भी हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) के लिए उत्तरदाई गैसों में से एक है। उन्होंने प्राचीनकाल में हुए जलवायु परिवर्तनों पर भी काम किया। (निधन-24 जनवरी 2006)
  • 1904- अमेरिकी मानव विज्ञानी केर्लेटन कून का जन्म हुआ, जिन्होंने सांस्कृतिक और भौतिक मानव-विज्ञान तथा पुरातत्वविज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने जीवाश्मों पर अध्ययन किया तथा उनसे मानवविज्ञान के अध्ययन मे मदद मिली। (निधन-6 जून 1981)
  • 1988- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेन्डर म्यूरे का निधन हुआ जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया कि मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके सम्बन्ध पर निर्भर करता है।  (जन्म-13 मई 1893)
  • 1881-जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का निधन हुआ, जिन्होंने सबसे पहले ये सिद्धांत दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आन्तरिक संरचना पर सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-5 अप्रैल 1804)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news