इतिहास

इतिहास में 30 जून
30-Jun-2022 12:03 PM
इतिहास में 30 जून

दादाभाई नौरोजी

  • 30 जून : कॉमिक्स के पन्नों पर पहली बार नजर आया सुपरमैन
  • नयी दिल्ली, 29 जून : साल के छठे महीने का अंतिम दिन यानी 30 जून आने के साथ ही हम इस वर्ष का आधा सफर पूरा कर चुके हैं। साल का 181वां दिन देश दुनिया के इतिहास में बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है।
  • वह 1938 में 30 जून का ही दिन था जब बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर नजर आया था। उसके बाद सुपरमैन दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा किरदार बन गया।
  • देश दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।
  • 1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन।
  • 1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • 1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
  • 1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
  • 1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
  • 1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
  • 1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
  • 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
  • 1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
  • 2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
  • 2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
  • 2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
  • 1896-विलियम एस. हैडावे के नाम इलेक्ट्रिक स्टोव के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1948- जॉन बर्डीन तथा वाल्टर ब्रैटेन ने अपने द्वारा आविष्कृत ट्रांजि़स्टर का प्रदर्शन किया।
  • 1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फि़शर का इस्तीफ़ा।
  • 2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
  • 2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
  • 2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबॉल कप जीता।
  • 2006 - विश्वकप फ़ुटबॉल में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
  • 2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
  • 2008 - रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबंध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 1911 -  भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म हुआ।
  • 1917 -  भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ।
  • 1817 -अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक सर जोजफ़ डाल्टन हूकर का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज बेन्थम के साथ मिलकर वनस्पतियों का एक महत्वपूर्ण वर्गीकरण दिया जो काफी मशहूर माना जाता है। (निधन-10 दिसम्बर 1911)
  • 1926- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ  पॉल बर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने जैव रसायन विज्ञान के आधारभूत सिद्धान्तों का अध्ययन किया। उन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन किया, खासकर रीकम्बिनैन्ट डी.एन.ए, जिसके लिए उन्हें वॉल्टर गिल्बर्ट तथा फ्रेड्रिक सैंगर के साथ 1980 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1898-जर्मनी में जन्मे ऑस्ट्रियाई अन्वेषक  सीगफ्राइड मैर्कस का निधन हुआ, जिन्होंने गैसोलीन से चलने वाले वाहनों का आविष्कार किया। सन् 1887 में उन्होंने बिजली का लैम्प भी तैयार किया। (जन्म-18 सितम्बर 1831)
  • 1919- अंग्रेज़ वैज्ञानिक जॉन विलियम स्ट्रट का निधन हुआ,  जिन्होंने ऑप्टिक्स पर काफी कार्य किया। उन्हें आर्गन गैस को सफलतापूर्वक अलग करने के लिए 1904 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 नवम्बर 1842)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news