इतिहास

इतिहास में 3 जुलाई
03-Jul-2022 11:04 AM
इतिहास में 3 जुलाई
  • नयी दिल्ली, तीन जुलाई। बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। उनके वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचनाएं ‘मेटामाफोर्सिस’, ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को दुनियाभर में खूब सराहना मिली।
  • देश दुनिया के इतिहास में तीन जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
  • 1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1760 : मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
  • 1778 : प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। 1876 : मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
  • 1883 : महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म। 1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।
  • 1908 : ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया। 1941 : भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
  • 1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
  • 1951 : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
  • 1962 : अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
  • 1971 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
  • 1996 : हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन। उन्होंने संवाद अदायगी के अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।
  • 2018 : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
  • 1841-जॉन कॉच ऐडम्स ने एक अनजान ग्रह की मौजूदगी के बारे में बताया जो वास्तव में प्लूटो ग्रह था।
  • 1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्टप्तपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
  • 1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
  • 1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
  • 2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
  • 2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • 2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
  • 2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
  • 1897- भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म हुआ। 
  • 1996 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता राज कुमार का निधन हुआ। 
  • 1782 -फ्रांसीसी खनिज विज्ञानी और खान अभियंता पियरे बेर्दियर का जन्म हुआ, जिन्होंने 23 मार्च 1821 में दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में बॉक्साइट नामक अयस्क की खोज की। (निधन-24 अगस्त 1861)
  • 1858-अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी  चाल्र्स शूकेर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने पुराभूगोल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सन् 1880 में उन्होंने जीवाश्मों का चित्रण किया और उस काल की धरती तथा समुद्रों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-20 नवम्बर 1942) 
  • 1920-अमेरिकी सेना के चिकित्सक विलियम क्रॉफोर्ड गॉर्गस का निधन हुआ,  जिन्होंने पनामा नहर में मच्छरों की रोकथाम पर काम किया। उन्होंने बताया कि पीत-ज्वर तथा मलेरिया पर नियंत्रण करने के लिए मच्छरों की आबादी पर काबू पाना होगा। (जन्म-3 अक्तूबर 1854) 
  • 1937 -अमेरिकी अन्वेषक  जैकब शिक का निधन हुआ, जिन्होंने जिसने इलेक्ट्रिक रेजऱ का आविष्कार किया, सन् 1925 में उन्होंने रेजऱ के धंधे की शुरूआत की।
  • 1904-अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ। वे सन 1860 ईसवी में हंग्री की राजधानी बुडापेस्ट में जन्मे और कुछ समय के बाद ऑस्ट्रिया चले गये। यहां उनके मन में यहूदियों को एक अलग देश में एकत्रित करने के विचार ने ज़ोर पकड़ा। इसी कारण उन्होंने 1895 में  यहूदी सरकार नामक  पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने वर्चस्ववाद और जातीय दृष्टि से स्वयं को श्रेष्ठ समझने के ज़ायोनी विचार को पेश किया। हर्टज़ल और उनके जैसे विचारकों ने सन 1897 में स्वीटजऱलैंड के बील नगर में एक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म संगठन की स्थापना की गई।  (भाषा)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news