इतिहास

इतिहास में 7 जुलाई
07-Jul-2022 11:50 AM
इतिहास में 7 जुलाई

सात जुलाई : देश के लिए क्रिकेट की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले कप्तान का जन्म
नयी दिल्ली, सात जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है।
उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सात जुलाई का एक खास महत्व है। दरअसल 1896 में इसी दिन फ़्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। इन दोनों ने इस दिन बम्बई (अब मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था।

इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रुपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला, जिससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।

देश दुनिया के इतिहास में सात जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

  • 1456: जॉन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।
  • 1656: सिखों के आठवें गुरू हर किशन का जन्म।
  • 1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन 1896: भारत में सिनेमा का प्रवेश। बम्बई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।
  • 1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।
  • 1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।
  • 1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन 1948: बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।
  • 1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।
  • 1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता 1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।
  • 1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुये शहीद हो गए।
  • 2021: केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार संपन्न। रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नये चेहरे सरकार का हिस्सा बने।
  • 1550-यूरोप में पहली चॉकलेट बेची गई।
  • 1668-सर आइज़ैक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. ए. की डिग्री प्राप्त की।
  • 1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • 1999 - फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
  • 2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • 2008 - काबुल (अफग़़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
  • 1656 -  सिखों के आठवें गुरु-गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
  • 1913 -आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक  कल्पना दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1981 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। 
  • 1883 -प्रसिद्ध साहित्यकार  चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ।
  • 1898 -आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है। उनकी फिल्में ने विश्व फिल्म जगत में एक क्रांति उत्पन्न की। 
  • 1944- अंग्रेज़ भ्रूण विज्ञानी  इयान विल्मट का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1996 में एक भेड़ का क्लोन तैयार करने में वैज्ञानिकों की बहुत मदद की।
  • 1843 - इटली के चिकित्सक तथा कोशिका वैज्ञानिक  कैमिलो गॉल्जी का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1873 में कोशिका के नए घटक की खोज की जिसे हम गॉल्जी कॉम्प्लेक्स के नाम से जानते है। तंत्रिका तंत्र का अध्ययन करने के लिए उन्हें स्पेन के वैज्ञानिक के साथ सन् 1960 में फीजिय़ोलॉजी/मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला।  (निधन-21 जनवरी 1926) 
  • 1983 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  हरमन काह्न  का निधन हुआ, जो नाभिकीय युद्ध के खतरों से लोगों को आगाह करते रहे। उन्होंने  ओन थर्मोन्यूक्लियर वॉर (1960) और थिंकिंग अबाउट द अनथिंकेबल  (1962) जैसी किताबों में नाभिकीय युद्ध के नतीजों का अनुमान लगाया। (जन्म-15 फरवरी 1922)
  • 1930- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार  सर आर्थर कैनन डॉयले का निधन हुआ,  जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी औपन्यासिक किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 22 मई 1859)।
  • 1926-ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862  ईसवी में जन्मे ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा दी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news