इतिहास

इतिहास में 14 जुलाई
14-Jul-2022 12:13 PM
इतिहास में 14 जुलाई

मदन मोहन

  • 14 जुलाई : मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार हुआ प्रदर्शन
  • नयी दिल्ली, 14 जुलाई : इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
  • इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से अपने देश वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। ये सेनाएं ऑपरेशन हैवेन का हिस्सा थीं जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थीं।
  • देश दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
  • 1636 मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
  • 1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
  • 1861 : कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
  • 1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
  • 1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
  • 1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
  • 1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
  • 1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
  • 1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • 1962 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
  • 1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
  • 1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।
  • 1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
  • 2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • 2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
  • 1850-फ्रिज में बनी हुई बर्फ पहली बार लोगों को एक रात्रिभोज के दौरान दिखाई गयी।
  • 1965 -मैरिनर-4 उपग्रह ने मंगल ग्रह का नजदीक से लिया गया पहला फोटोग्राफ धरती पर भेजा।
  • 1996 - सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
  • 1999 - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003 - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 - फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फय़ाद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 - नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
  • 1902 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त  का जन्म हुआ।
  • 1975 -हिन्दी फि़ल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ।
  • 2003 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ।
  • 1921-ब्रिटेन के रसायनज्ञ सर ज्यॉफ्री विल्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने अर्न्स्ट फिशर के साथ ओर्गैनोमैटलिक यौगिक, जिन्हें सैन्डविच यौगिक कहते हैं, के निर्माण के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 26 सितम्बर 1996)
  • 1793- अंग्रेज़ गणितज्ञ जॉर्ज ग्रीन का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार विद्युत तथा चुम्बकत्व के लिए गणितीय सिद्धांत निर्मित करने का प्रयत्न किया। (निधन-31 मई 1841)
  • 1960 -फ्रांसीसी भौतिकविद् मॉरिस डी ब्रॉग्ली का निधन  हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों के अध्ययन में काफी योगदान दिया। सन् 1921-22 में उन्होंने अपने भाई लुई के साथ मिलकर नील्स बोर की परमाणु संकल्पना पर काम किया। (जन्म-27 अप्रैल 1875) 
  • 1907-अंग्रेज़ रसायनज्ञ एवं अन्वेषक, सर विलियम हेनरी पर्किन का निधन हुआ, जो युवाकाल से ही रसायन विज्ञान में रुचि रखते थे। कोलतार से क्वीनीन के संश्लेषण वाले अपने प्रयोगों के समय पर्किन ने मिश्रित एनिलीन तथा सोडियम डाइक्रोमेट को मिलाने पर एक गाढ़े रंग का यौगिक प्राप्त किया जिसे उन्होंने एनिलीन पर्पल नाम दिया। इस तरह उन्होंने पहले कृत्रिम रंजक (डाई) का निर्माण किया।  (जन्म-12 मार्च 1838)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news