इतिहास

इतिहास में 17 जुलाई
17-Jul-2022 11:21 AM
इतिहास में 17 जुलाई
  • 17 जुलाई 2020 : कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा पहुंचा दस लाख के पार
  • नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में एक काली छाया की तरह पूरी दुनिया पर छा जाने वाले कोविड-19 का प्रकोप पिछले ढाई साल से भी ज्यादा समय से कहीं कम तो कहीं ज्यादा बना हुआ है। दो वर्ष पहले 17 जुलाई 2020 को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी। देश में बीमारी के प्रसार का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमितों की संख्या को नौ लाख से दस लाख तक पहुंचने में मात्र तीन दिन का समय लगा।
  • अन्य घटनाओं की बात करें तो देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।
  • देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  • 1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • 1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • 1919 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • 1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
  • 1943 : ब्रिटेन की रॉयल एअर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
  • 1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।
  • 1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।
  • 1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
  • 1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
  • 2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।
  • 2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
  • 2018 : हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।
  • 2020 : भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ ही बीमारी से संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई। महज तीन दिन के भीतर मरीजों की तादाद में एक लाख का इजाफा।
  • 1970- थॉमस सैंट ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1994 -धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
  • 1968-इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया और राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान आरिफ़ को अपदस्थ कर दिया।  
  • 1998-जीव वैज्ञानिकों ने सिफिलिस के जीवाणु ट्रीपेनोमा पैलिडम के जीनोम को सीक्वेंसिग की।
  • 2002 - रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • 2003 - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • 2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • 2008 -अफग़़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
  • 1790 -स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। वह सन 1723 ईसवी में जन्मे।  उन्हें नवीन अर्थ शास्त्र का जनक कहा जाता है वह आर्थिक स्वतंत्रता, व्यक्तिगत हित और व्यवसाय के सही विभाजन जैसे विचारों के पक्षधर थे। 
  • 1992 - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फि़ल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ। 
  • 1827-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ सर फ्रेड्रिक आगस्टस ऐबेल का जन्म हुआ, जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में चलकर ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (निधन-6 सितम्बर 1902)
  • 1920-स्वीडन के इंजीनियर नील्स बोह्लिन का जन्म हुआ, जिन्होंने कंधों तथा जांघों की तीन पिन वाली सीटबेल्ट का आविष्कार किया जो आज गाडिय़ों में लोगों की सुरक्षा के लिए लाभदायक है।  (निधन-26 सितम्बर 2002)
  • 1794-ब्रिटिश चिकित्सक, रसायनज्ञ और आविष्कारक  जॉन रीबक का निधन हुआ, जो सबसे ज़्यादा जेम्स वॉट के साथ पहले व्यावसायिक प्रायोगिक संघनक ऊष्मीय इंजन के निर्माण में सहायता की। (जन्म-1718)
  • 1998-ब्रिटेन के गणितज्ञ सर माइकल जेम्स लाइटहिल का निधन हुआ, जिन्होंने सुपरसोनिक ऐरोफॉयल सिद्धान्त तथा ऐरोकॉस्टिक के बारे में बताया, जो आगे चलकर कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक जेट के निर्माण में सहायक रहा। (जन्म 23 जनवरी 1924)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news