इतिहास

इतिहास में 25 जुलाई
25-Jul-2022 12:54 PM
इतिहास में 25 जुलाई
  • 25 जुलाई : पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म
  • नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।
  • 1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।
  • 1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
  • 1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
  • 1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
  • 1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।
  • 2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
  • 2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 1978 -इंग्लैण्ड में पहले परखनली शिशु लुइस जॉय ब्राउन का जन्म ओल्ड्हैम में हुआ।
  • 1984- रूसी अंतरिक्षयात्री स्वेत्लाना सेवित्स्काया दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
  • 1994 -जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
  • 2001- कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने।
  • 2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
  • 2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
  • 1929-  प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ। 
  • 1920 -वैज्ञानिक रोज़लिण्ड फ्रैंकलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स-रे विवर्तन के जरिए फोटोग्राफ लिये। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना डबल हेलिक्स बताई।  (निधन-16 अप्रैल 1958)  
  • 1889-कनाडा के चिकित्सक और भौतिक मानविज्ञानी  डेविडसन ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने एक प्राचीन मनुष्य के वजूद का पता लगाया जिसे पीकिंग मानव के नाम से जाना जाता है। उन्हें मानव के अवशेष पीकिंग में 1927 से 30 के बीच मिले जिन्हें आज होमो इरेक्टस के नाम से जाना जाता है।  (निधन-15 मार्च 1934) 
  • 1843-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक  चाल्र्स मैसिन्टश निधन हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (जन्म-29 दिसम्बर 1766) 
  • 1940 - अमेरिकी रसायनज्ञ हर्बर्ट काल्हुन रीड का निधन हुआ, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रूप से पहचान दिलाई और चमड़ा उद्योग के विकास में योगदान दिया।(जन्म-16 अक्टूबर 1873)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news