इतिहास

इतिहास में 26 जुलाई
26-Jul-2022 11:52 AM
इतिहास में 26 जुलाई
  • 26 जुलाई : आसमान से बरसी आफत, किसी के सपने बह गए किसी के अपने
  • नयी दिल्ली, 25 जुलाई : जून का महीना आते आते देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की आहट सुनाई देने लगती है और जुलाई में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
  • मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।
  • देश दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
  •  
  • 1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
  • 1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • 1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
  • 1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।
  • 1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।
  • 1965 - मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
  • 1974 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
  • 1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
  • 2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी।
  • 2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
  • 2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
  • 2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
  • 2012 - सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
  • 2013 - पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।
  • 1969 - वैज्ञानिकों ने चांद के एक पत्थर की जांच परख शुरू की जिसे अपोलो-11 द्वारा धरती पर लाया गया था।
  • 1997 - खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
  • 1998 - महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
  • 2000 - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
  • 2002 - इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई। प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
  • 2004 - ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबॉल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
  • 2005 - नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
  • 2006 - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।
  • 2007 - पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
  • 2008 - यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।
  • 1874 - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितैषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ। 
  • 1926- अमेरिकी इंजीनियर जोसफ एफ. ऐंजेलबर्गर का जन्म हुआ।  जिन्होंने पहले रोबोट का आविष्कार किया। उन्हें अक्सर रोबॉटिक्स का जनक कहा जाता है।
  • 1875 - स्विट्जऱलैण्ड के मनोवैज्ञानिक  कार्ल जंग का जन्म हुआ, जिन्होंने बहिर्मुखी और अंतर्मुखी व्यवहार की संकल्पना प्रस्तुत की तथा इसे विकसित किया। (निधन-6 जून 1961)
  • 1932 ब्रिटेन के उद्योगकर्मी  फ्रांसिस ऐडवर्ड ऐल्मोर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर अयस्कों के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि का अविष्कार किया। (जन्म-9 नवम्बर 1864) 
  • 1941-अमेरिकी मानवविज्ञानी तथा भाषाविज्ञानी  बेंजामिन व्हॉर्फ का निधन हुआ,जो एक इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित हुए, पर बाद में इन्होंने मानव विज्ञान पर ही काम किया और अमेरिकी भाषाओं का अध्ययन किया। (जन्म-24 अप्रैल 1897) 
  • महत्वपूर्ण दिवस-  कारगिल विजय दिवस 
  • भाषा: 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news