इतिहास

इतिहास में 29 जुलाई
29-Jul-2022 10:58 AM
इतिहास में 29 जुलाई
  • भारत ने ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में आखिरी बार जीता स्वर्ण
  • नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) । 29 जुलाई का इतिहास भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। एक जमाने में एशिया की परंपरागत हाकी का दुनिया में डंका बजता था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। बाद में एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हाकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हाकी ने उसकी जगह ले ली। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।
  • देश दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1567 : जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
  • 1748 : र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
  • 1876 : साईंस ऐसोसिएशन की स्थापना।
  • 1911 : मोहन बगान ने पहली बार आर्इएफ शील्ड जीती।
  • 1937 : जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया. 1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।
  • 1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
  • 1968 : पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबन्दी को बरकरार रखने का ऐलान किया 1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
  • 1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलीविजन पर सजीव देखा।
  • 1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।
  • 1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।
  • 1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता।
  • 2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
  • 1920 - पहली अंतरमहाद्वीपीय हवाईडाक न्यूयॉर्क से सैन फ्रान्सिस्को भेजी गयी।
  • 1927 -पहला लौह फेफड़ा (विद्युत श्वसनक) न्यूयॉर्क के अस्पताल में लगाया गया।
  • 1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
  • 2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
  • 2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • 2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
  • 1903 -भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा का जन्म पेरिस में हुआ। जिन्होंने टाटा कंपनी की नींव रखी। 
  • 1891-प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ। 
  • 2003 - भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ। 
  • 2009 - जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ।
  • 898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आइसिडर आइज़ैक राबी  का जन्म हुआ, जिन्हें 1944 में परमाण्विक तथा आण्विक किरण चुम्बकीय अनुनाद प्रक्रिया के आविष्कार (1937) के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 11 जनवरी 1988)
  • 1910-जर्मन अमेरिकी जैव रसायनज्ञ हेन्ज़ एल. फ्रींकेल कॉनरैट का जन्म हुआ, जिन्होंने विषाणुओं के संरचनात्मक संघटकों का महत्व बताया, जैसे प्रोटीन का खोल और उसके अंदर का पदार्थ आर.एन.ए.। (निधन-10 अप्रैल 1999)
  • 1994-  अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी (मैरी) हॉकिन  का निधन हुआ, जिन्हें एक्स-रे तकनीक की सहायता से पेनिसिलिन सहित कई महत्वपूर्ण जैविक अणुओं की खोज के लिए वर्ष 1964 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 मई 1910)
  • 1898-  ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन ऐलेक्ज़ेन्डर रीना न्यूलैंड का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु भार के आधार पर तत्वों का वर्गीकरण किया।  (जन्म-26 नवम्बर 1837)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news