इतिहास

इतिहास में 9 अगस्त
09-Aug-2022 11:03 AM
इतिहास में 9 अगस्त
  • नौ अगस्त : भारत-रूस संबंधों में मील का पत्थर
  • नयी दिल्ली, 9 अगस्त : भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 1971 में आज का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया।
  • यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था। ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के उस समय के विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।
  • देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1173 : इटली में विश्वप्रसिद्ध पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।
  • 1683 : एक घोषणापत्र के द्वारा ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में शांति अथवा युद्व की घोषणा का अधिकार दिया।
  • 1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के बादशाह शाह आलम द्वितीय की आंखों में बरछी घोंपकर उन्हें अंधा कर दिया।
  • 1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • 1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
  • 1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।
  • 1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
  • 1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
  • 1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
  • 1898 -आन्तरिक दहन के डीजल इंजन के लिए उसके अन्वेषक रुडॉल्फ डीज़ल को पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1910-इलेक्ट्रिक वॉशिंग मशीन के लिए शिकागो की ऐल्वा जे. फिशर ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1945-अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
  • 1971 - भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1999 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2005 - नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
  • 2006 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
  • 2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
  • 2008 - सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियां एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए। भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • 1933 -आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार  मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ। 
  • 1776 - इटली के रसायनज्ञ और भौतिकविद् काउन्ट ऐमीडियो ऐवोगैड्रो का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि समान ताप तथा दाब पर सभी आदर्श गैसों के समान आयतन में कणों की समान संख्या होती है। इसे ऐवोगैड्रो का नियम (1811) कहा जाता है।  (निधन-9 जुलाई 1856) 
  • 1757 -स्कॉटलैण्ड के इंजीनियर  थॉमस टेल्फॉर्ड का जन्म हुआ, जो सडक़, पुल तथा सुरंग आदि के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्वयं वास्तुकला का ज्ञान प्राप्त किया और लंदन से हॉलीहेड तक की सडक़, मेनाई के सस्पेंशन पुल का निर्माण भी किया।  (निधन-2 सितम्बर 1834)
  • 1932-अमेरिकी गणितज्ञ  जॉन चाल्र्स फील्ड का निधन हुआ, जिन्होंने गणित में मेडल देने का विचार प्रस्तुत किया, जिसे उनके नाम पर फील्ड मेडल कहा जाता है। इसे गणित का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। (जन्म 14 मई 1863) 
  • 1919-जर्मन जीववैज्ञानिक अर्न्स्ट हकेल का निधन हुआ, जिन्होंने पशु जगत को एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों में विभाजित किया। वे डार्विन के सिद्धान्त के प्रबल समर्थक थे। इन्होंने कई शब्द दिए जिनका प्रयोग आज के जीववैज्ञानिक करते हैं जैसे इकोलॉजी, फाइलम और फाइलोजेनी। (जन्म 16 फरवरी 1834) 
  •   महत्वपूर्ण दिवस- भारतीय क्रांति दिवस, नागासाकी दिवस भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस। भाषा: 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news