इतिहास

इतिहास में 13 अगस्त
13-Aug-2022 11:38 AM
इतिहास में 13 अगस्त
  • 13 अगस्त : भारत में डिजायन किए गए पहले स्वदेशी विमान ने उड़ान भरी
  • नयी दिल्ली, 12 अगस्त। इतिहास के पन्नों में आज का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। 1951 में आज ही के दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी। दो सीट वाले इस विमान का भारतीय वायु सेना और नौ सेना के लिए उत्पादन 1953 में शुरू हुआ।
  • देश को आजादी मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था ऐसे में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स द्वारा यह पहला विमान डिजाइन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी। इस विमान का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के अलावा भारतीय विमानन स्कूलों द्वारा भी किया गया।
  • देश दुनिया के इतिहास में 13 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1598 : फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
  • 1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
  • 1645 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश।
  • 1814 : दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता।
  • 1891 : मणिपुर के तीन जांबाज प्रहरियों सेनापति टिकेन्द्रजीत सिंह, उनके भाई अग्नेश सेना और जनरल थंगल को ब्रिटिश हुक्मरान ने उनकी अपनी धरती पर फांसी दी।
  • 1892 : अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।
  • 1898 : जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
  • 1902 : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
  • 1913 : इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
  • 1951 : भारत में डिजाइन किए गए और देश में ही निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने उड़ान भरी।
  • 1956 : लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित।
  • 1960 : अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
  • 1993 : वाशिंगटन में इजरायल एवं फलस्तीन के बीच शांति समझौता।
  • 1993 : थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत।
  • 1994 : अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
  • 1999 : लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 : विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
  • 2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया।
  • 1889 -हार्टफोर्ड के विलियम ग्रे ने सिक्का डालने पर चलने वाले फोन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1913-शैफील्ड (इंग्लैण्ड) में पहले स्टेनलेस स्टील को ढाला गया।
  • 1993 - वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
  • 1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
  • 1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक  आमार मऐबेला  (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से संन्यास लिया।
  • 2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए  रेड कार्नर  नोटिस जारी किया।
  • 2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।
  • 2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
  • 2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया। भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
  • 1936- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म हुआ। 
  • 1961 -भारतीय अभिनेता, निर्माता  सुनील शेट्टी का जन्म हुआ।
  • 1963 - भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म हुआ।
  • 1936 -  प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन हुआ। 
  • 1888-स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड का जन्म हुआ जिन्होंने टी.वी. का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (निधन-14 जून 1946)
  • 1814 -स्वीडन के भौतिकशास्त्री ऐन्डर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम का जन्म हुआ, जो स्पेक्ट्रोस्कोपी के शुरुआती वैज्ञानिकों में जाने जाते हैं। इनके नाम पर ही लम्बाई की छोटी इकाई ऐंग्स्ट्रॉम का नामकरण हुआ है। (निधन-21 जून 1874)
  • 1991- अमेरिकी अन्वेषक जॉन डब्ल्यू. जैक रेयॉन का निधन हुआ,  जिन्होंने 20 वर्षों तक मैटेल कम्पनी के लिए अत्यधिक लोकप्रिय खिलौने बनाए। (जन्म-12 नवम्बर 1926)। (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news